विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सच्चाई का साथ दूंगा...', हरियाणा BJP अध्यक्ष गैंगरेप केस पर क्या बोले भाजपा नेता; मामले में हैं गवाह नंबर 2

Published: Thu, 16 Jan 2025 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2025 02:59 PM (IST)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप केस के गवाह नंबर-2 ने भी इस पूरे ...और पढ़ें

मोहन लाल बड़ौली और अमित बिंदल। फोटो में बाएं से दाएं
मोहन लाल बड़ौली और अमित बिंदल। फोटो में बाएं से दाएं

HighLights

  1. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष गैंगरेप केस में गवाह नंबर-2 भी मुकरा
  2. अमित बिंदल बोले मेरे सामने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हुआ

दीपक गिजवाल, सोनीपत। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप केस के गवाह नंबर- 2 ने भी इस पूरे मामले को मनगढ़ंत बताया है।

भाजपा नेता अमित बिंदल का कहना है कि उनके सामने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हुआ। मैं पुलिस को भी उस दिन के बारे में बता चुका हूं, कोर्ट के सामने भी सच्चाई ही बताई है।

मैं इस मामले में सच्चाई का साथ दूंगा। बिंदल ने लड़कियों के साथ स्टाफ सदस्य होने के नाते घूमने जाने की बात जरूर कही है। वहीं उसे पुलिस जांच का विषय बताया है।

केस के चलते चर्चा में हैं अमित बिंदल

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में अमित बिंदल का नाम भी सुर्खियों में है।

दिल्ली की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अमित के साथ हिमाचल गई थी और वह अमित के लिए काम करती थी।

2022 में जजपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल

अमित बिंदल सोनीपत के रहने वाले हैं। अमित बिंदल के कई तरह के कारोबार रहे हैं। 2022 में उन्होंने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

2024 के लोकसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवाने के साथ ही भगवा रूप धारण कर लिया था।

यह भी पढ़ें: मोहन लाल बडौली मामले में नया मोड़, घटनास्थल की पहचान तक नहीं कर पाई पीड़िता; मेडिकल कराने से भी किया इनकार

पीड़िता का आरोप अमित बिंदल के सामने हुआ सब

यही नहीं बाबा बनने के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा का रास्ता अपना लिया था। अब गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उनके सामने घटना होने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर अब अमित बिंदल ने उनके सामने ऐसा कुछ नहीं होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: 'जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, अपहरण की भी दी धमकी', बीजेपी नेता मोहन लाल बडौली पर क्या हैं आरोप?

घटनास्थल को भी नहीं पहचान सकी पीड़िता

हिमाचल के सोलन जहां महिला ने अपने साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है वहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार शिकायत दर्ज कराने के अगले दिन जब महिला को उस होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां पूरी वारदात हुई थी तो महिला वह कमरा नहीं पहचान सकी।

सोलन से ही यह खबर भी सामने आई है कि पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से भी इनकार कर दिया था। एफआईआर दर्ज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन पुलिस की जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं निकल सका है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।