यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election 2024: कांग्रेस छोड़ दो, वरना..., पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी
Wrestler Bajrang Punia टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। अब उन्हें विदेश से जान से मारने ...और पढ़ें

HighLights
- छह सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे पहलवान बजरंग पूनिया।
- विदेशी नंबर से बजरंग पूनिया को आया धमकी भरा मैसेज।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। हाल ही में किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन बने बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत बजरंग ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी है।
बजरंग ने शिकायत में कहा कि उन्हें वॉट्सऐप एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें लिखा है, "बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नही होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है. चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
छह सितंबर को हुए थे शामिल
बजरंग पूनिया ने छह सितंबर को कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रह चुके हैं। पार्टी का दामन थामने ही कांग्रेस ने उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन घोषित कर दिया।
दिल्ली में छह सितंबर को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी। उनके साथ विनेश फोगाट ने भी पार्टी ज्वाइन की है।
कांग्रेस ज्वाइन करते समय क्या बोले पूनिया?
बजरंग पूनिया ने कहा कि हम कांग्रेस के सभी नेताओं का धन्यवाद करेंगे, जो हमारे साथ मुश्किल घड़ी में खड़े रहें। भाजपा आईटी सेल ने कहा कि इनका मकसद राजनीति करना था, हमने तो उन्हें (भाजपा) पत्र भेजा था।
हमने भाजपा की सभी महिला सांसद के घर पर पत्र भेजा था, तब भी वे महिला खिलाड़ियों के साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस बिना बताएं वहां आई और साथ दिया। जैसे हमने कुश्ती में जी-तोड़ मेहनत की है ठीक वैसे ही हम पार्टी में रहकर मेहनत करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। हम मजबूती से लड़ेंगे।