सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने किराना दुकान पर की छापामार कार्रवाई, जब्त किए 20 घरेलू गैस सिलिंडर
सीएम फ्लाइंग ने सोनीपत के कुंडली में एक किराना दुकान पर छापा मारकर 20 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। देश में गैस की कमी के बीच कालाबाजारी की सूचना पर ...और पढ़ें
-1774323004207_m.webp)
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने दुकान से जब्त किए 20 घरेलू गैस सिलिंडर। (AI Generated Image)
HighLights
सीएम फ्लाइंग ने कुंडली में की छापेमारी।
किराना दुकान से 20 गैस सिलिंडर जब्त।
कालाबाजारी पर खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। देश में उत्पन्न घरेलू गैस की कमी के संकट के दौर में ब्लैक मार्केट करने वालों की बन आई है। ऐसे ही एक व्यक्ति की किराने की दुकान से खाली और भरे हुए 20 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
मामले में दुकानदार के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीएम फ्लाइंग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कुंडली थाना क्षेत्र में छापेमारी की। सूचना थी कि एक किरयाना की दुकान पर घरेलू गैस के सिलिंडर बेचे जा रहे हैं।
निरीक्षक बजिंदर सिंह, सहायक निरीक्षक राजेश सरोहा और सहायक उप-निरीक्षक सुरेंद्र लाकड़ा की टीम ने खुफिया विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर प्याऊ मनियारी रोड कुंडली में गली नंबर तीन में स्थित सुभाष की किरयाना की दुकान पर छापा मारा।
टीम को दुकान व दुकान के साथ खड़े टेंपो में लदे कुल 20 सिलिंडर मिले। इनमें से छह भरे हुए थे। भारी मात्रा में सिलिंडर मिलने पर टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार को बुलाया।
यह भी पढ़ें- LPG Gas: एलपीजी पर बड़ी राहत की खबर, दो और जहाजों ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज; भर जाएंगे 65 लाख से ज्यादा सिलिंडर