सोनीपत में 'हाईटेक' दशहरा: मुंह से आग उगलेगा रावण, स्पेशल इफेक्ट वाले तीरों से होगा संहार
सोनीपत में इस बार दशहरा पर्व पर रावण दहन का अनूठा आयोजन होगा, जिसमें रावण का पुतला मुंह से आग उगलेगा और उसकी आंखें जगमगाएंगी।
-1792465413894_m.webp)
52 फीट के पुतले का दहन
HighLights
रावण का पुतला मुंह से आग उगलेगा।
भगवान राम बिजली वाले तीरों से संहार।
सोनीपत, गोहाना, गन्नौर में भव्य आयोजन।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिलेभर में मंगलवार को दशहरा पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रामलीला सभाओं तथा विभिन्न धार्मिक समितियों की तरफ से पर्व की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
इस बार सोनीपत में पहली बार अनूठा प्रयोग देखने को मिलेगा, जहां रावण का पुतला मुंह से आग उगलेगा और उसकी आंखें लाइटिंग से जलती हुई दिखाई देंगी। भगवान श्रीराम चमचमाती बिजली और धुआं छोड़ने वाले तीरों से रावण का संहार करेंगे।
शहर में तीन मुख्य स्थानों कामी रोड स्थित रामलीला मैदान, रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी और सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड में भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर-14, सेक्टर-23, कालूपुर चुंगी, टीडीआइ सहित विभिन्न कालोनियों में भी छोटे पुतलों का दहन किया जाएगा।
कामी रोड पर खड़ा किया रावण का कुनबा
जिले के सबसे ऊंचे रावण का कद गन्नौर में 60 फीट तक रखा गया है, जबकि कुंभकरण और मेघनाद के पुतले 55-55 फीट के बनाए गए हैं।
श्री रामलीला सभा के प्रधान महेंद्र मंगला व गजेंद्र मंगला ने बताया कि कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में 52 फीट ऊंचे रावण व 45-45 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले खड़े किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार भगवान श्रीराम चमचमाती बिजली और धुआं छोड़ते तीरों ने रावण व उनकी सेना का संहार करेंगे। मैदान में सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
नई अनाज मंडी में हर-हर शिव शक्ति सेवा समिति के चेयरमैन बृजभूषण बंसल व आयोजन समिति के सदस्य राकेश शर्मा ने बताया कि यहां 18 वर्षों की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
मैदान में केवल 52 फीट के रावण के पुतला का शाम 6 बजे दहन किया जाएगा। इस बार रोहतक से पहुंचे कारीगर केशव कलंदरिया ने ऐसी तकनीक का प्रयोग किया है कि रावण दहन तक मुंह से आग उगलता और पलकें झलकाता नजर आएगा।
कारीगरों ने इनमें विशेष आतिशबाजी व इलेक्ट्रिक आतिशबाजी लगाई है।
झांकिया बनेंगी आकर्षण का केंद्र
इस दौरान विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रहेेंगी। सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड में होने वाले आयोजन के लिए हनुमान मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए ग्राउंड पहुंचेगी।
शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच पुतलों का दहन कर समाज को अधर्म पर धर्म की विजय और अहंकार के त्याग का संदेश दिया जाएगा। रावण दहन से पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी तथा राम-रावण युद्ध का मंचन होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।