विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'समाधान तक नहीं हटेंगे...' पावर ग्रिड लाइन के खिलाफ सोनीपत में डटे किसान, भूख हड़ताल पर अभिमन्यु कोहाड़

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:56 AM (IST)

सोनीपत के खरखौदा में पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के विरोध में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोनीपत के खरखौदा में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी।

  2. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ पावर ग्रिड विरोध में भूख हड़ताल पर।

  3. समस्या समाधान तक आंदोलन जारी रखने की किसानों की दृढ़ प्रतिज्ञा।

संवाद सहयोगी, खरखौदा(सोनीपत)। पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के विरोध में सोहटी में किसानों का धरना पुलिस बेरिकेड्स के आगे बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने धरना स्थल से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल का भी बुधवार को दूसरा दिन है और कल से वह केवल पानी का सेवन कर रहे हैं।
अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि मंगलवार को सोहटी में हुई महापंचायत में प्रदेशभर से किसान पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों को अक्सर सड़क रोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि मौके पर पुलिस-प्रशासन की ओर से बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका गया है। किसानों का कहना है कि वे अपने खेतों में जाने के लिए आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वहीं बैठना पड़ा।

किसानों से अपील- काम निपटाकर पहुंचे धरनास्थल

उन्होंने खरखौदा ब्लॉक के किसानों से अपील की कि वे अपने जरूरी काम निपटाकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे धरना स्थल पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि धरने में गुणा और सोहटी के किसानों के मुद्दों को भी उठाया जाएगा।

अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद करीब 3 से 4 बजे के बीच किसानों की अगली रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद आगे के निर्णय की जानकारी दी जाएगी। धरना स्थल पर किसानों ने किसान एकता और पावर ग्रिड के विरोध में नारेबाजी भी की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।