Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Mayor Election: मेयर के लिए नौ व पार्षद के 89 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-BJP, INLD और आप के बीच होगी जंग

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:56 PM (IST)

    सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 9 और पार्षद पद के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। ...और पढ़ें

    10 मई को होंगे नगर निगम के चुनाव। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    10 मई को होंगे नगर निगम के चुनाव। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. मेयर पद के लिए 9, पार्षद के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में।

    2. भाजपा ने सात रूठे कार्यकर्ताओं को मनाकर नामांकन वापस कराए।

    3. कांग्रेस-भाजपा, इनेलो, आप के बीच मुख्य चुनावी जंग।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। नगर निगम चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश कर गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेयर पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के 13 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।

    ऐसे में अब विभिन्न पार्टियों के साथ ही 89 उम्मीदवार पार्षद मैदान हैं। मंगलवार को ही मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाट कर दिए गए हैं।

    भाजपा सात रूठों को मनाने में कामयाब रहीं, जिसके चलते नामांकन वापसी के अंतिम दिन सातों ने नामांकन वापस लेने के साथ ही पार्टी में ही आस्था जताई है। अब 10 मई को मतदान होगा, जिसके बाद 13 को मतगणना के बाद शहर को नई सरकार मिल जाएगी।

    मंगलवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की।

    भाजपा की ओर से दिव्यांक जैन और कांग्रेस की ओर से मेघा दिवान ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी अलाट कर दिए गए।

    भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन का चुनाव चिह्न कमल का फूल, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दिवान का चुनाव चिह्न हाथ का निशान, इनेलो उम्मीदवार आनंद कुमार का चुनाव चिह्न चश्मा है, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्यवीर सिंह का नामांकन रद हो गया था।

    वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश खत्री को रोड रोलर, कमलेश कुमार सैनी को सेब, संत धर्मबीर चोटीवला को ब्लैक बोर्ड, अनल सिंघल को घड़ी, चांद राम को आम और हवा सिंह को अंगूर का गुच्छे का चुनाव चिह्न मिला है।

    इनेलो ने तीन तो आप ने 10 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

    भाजपा-कांग्रेस के अलावा इनेलो और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव चिह्न पर लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने 10 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे है, जिसमें वार्ड नंबर-1 से योगेश पाल, वार्ड नंबर-3 से दीपक सुघ, वार्ड नंबर-9 से ऊषा, वार्ड नंबर-10 से आमिन खान, वार्ड नंबर-14 से आशा विमल किशोर, वार्ड-15 से विमल किशोर, वार्ड नंबर-17 से विकास बबीता, वार्ड नंबर-19 से विकास दहिया, वार्ड नंबर-20 से अधिवक्ता प्रीति दहिया और वार्ड नंबर-22 से शेर मोहम्मद मैदान में हैं। वहीं, इनेलो ने तीन वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें वार्ड नंबर-1 से अकबर खान, वार्ड नंबर-19 से सचिन लाठिया और वार्ड नंबर-22 से जोगेंद्र प्रजापति ताल ठोक रहे हैं।

    खबरें और भी

    भाजपा ने सात रूठों को मनाकर पर्चे उठवाए

    टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने वाले भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को नेता अंतिम समय पर मनाने में कामयाब रहे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन वार्ड नंबर-4 से पवन गर्ग, वार्ड नंबर-5 से मनोज शर्मा की पत्नी रीना शर्मा ने,वार्ड नंबर-10 से पूजा राहुल छिक्कारा, वार्ड नंबर-11 से सरिता कुलदीप सैनी, वार्ड नंबर-17 से यशवीर नंबरदार, वार्ड नंबर-18 से ऊषा नवीन तंवर और वार्ड नंबर-22 से जयपाल मलिक ने अपना नामांकन वापस ले लिया। साथ ही उन्होंने पार्टी में आस्था जताई है। वहीं पुनीत राई, पवन तनेजा व सुरेंद्र नैय्यर निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।

    ये है निर्दलीय उम्मीदवार और उनके चुनाव चिह्न

    वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम चुनाव चिह्न
    वार्ड-1 मनीष सैनी गैस सिलिंडर
    वार्ड-2 सुरेंद्र नैय्यर सीढ़ी
    वार्ड-4 डा. कमलेश कुमार सैनी बल्ला
    वार्ड-4 विकास मलिक गैस सिलिंडर
    वार्ड-5 नीरज दलेल सिंह वायुयान
    वार्ड-5 संतोष गैस सिलिंडर
    वार्ड-5 सोनिया कौशिक शंख
    वार्ड-6 सिल्की साइकिल
    वार्ड-7 कुशल सीढ़ी
    वार्ड-7 चांदरूप साइकिल
    वार्ड-7 सुनील बिजली का बल्ब
    वार्ड-8 पुनीत वायुयान
    वार्ड-8 सचिन कौशिक साइकिल
    वार्ड-10 अनिल कुमार साइकिल
    वार्ड-10 सत्यवीर टेलीफोन
    वार्ड-12 अमनप्रीत कौर उदयमान सूर्य
    वार्ड-13 मुकेश बत्तरा उदयमान सूर्य
    वार्ड-15 पवन तनेजा उदयमान सूर्य
    वार्ड-16 जितेंद्र अग्रवाल शंख
    वार्ड-16 नरेंद्र कुमार उदयमान सूर्य
    वार्ड-16 मनोज कुमार हाकी और गेंद
    वार्ड-16 राजपाल जीप
    वार्ड-16 विश्वजीत तीर कमान
    वार्ड-17 मोनिका वायुयान
    वार्ड-17 विक्रम जीप
    वार्ड-17 सुरेंद्र कुमार उदयमान सूर्य
    वार्ड-18 मुनेश देवी जीप
    वार्ड-20 किरण बाला उदयमान सूर्य
    वार्ड-21 गायत्री देवी वायुयान
    वार्ड-21 संजना गैस सिलिंडर
    वार्ड-22 बंसी लाल साइकिल
    वार्ड-22 फिरोज खान हल

    भाजपा व कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी

    वार्ड नंबर भाजपा (BJP) कांग्रेस (Congress)
    वार्ड-1 हरिप्रकाश सैनी जयकुंवार खत्री
    वार्ड-2 मुकेश बामणिया पवन मेहरा
    वार्ड-3 सुरिन्द्र मदान अनुज छाबड़ा
    वार्ड-4 त्रिभुवन कौशिक पायल मलिक
    वार्ड-5 रीना सैनी बिंदिया चोपड़ा
    वार्ड-6 निशा सोनिया
    वार्ड-7 मुनीराम ठोलेदार बिजेंद्र सिंह बंटू
    वार्ड-8 कुनाल कौशिक पवन कुमार
    वार्ड-9 मीना आशा रानी
    वार्ड-10 संजय ठेकेदार सतपाल
    वार्ड-11 संगीता सैनी कविता देवी
    वार्ड-12 साधना तनेजा अंजलि मदान
    वार्ड-13 महेश लूथरा दीपक चावला
    वार्ड-14 किरण चान्दना रितिका गलगट
    वार्ड-15 संजीव वलेचा संतोष शर्मा
    वार्ड-16 नवीन मंगला अनुराग जैन
    वार्ड-17 सुनीता राजेश कालूपुर
    वार्ड-18 सुनीता राठी सोनम
    वार्ड-19 अनिल ठाकुर राजेश मलिक
    वार्ड-20 राजकुमार शर्मा देवेंद्र सिंह
    वार्ड-21 सुमन लाकड़ा दीपमाला
    वार्ड-22 सतपाल कटारिया नवीन कुमार

    तीनों निगमों में भाजपा की जीत तय : मंत्री

    प्रदेश के पंचायती राज और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधायक निखिल मदान ने सेक्टर-14 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के निकाय चुनाव में प्रदेश के तीन नगर निगमों, तीन नगर पालिकाओं और एक नगर परिषद में चुनाव होना है।

    इन सभी सातों जगह बीजेपी मेयर और चेयरमैन का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी। इसके साथ ही इन सभी जगह सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजय दर्ज करेंगे। विधायक निखिल मदान ने कहा कि नगर निगम सोनीपत में भाजपा ने सभी सीटों पर बेहतर प्रत्याशी उतारे हैं और भाजपा की सोच हमेशा शहर को विकसित बनाने की रही है।

    कांग्रेस के पवन गर्ग भाजपा में शामिल, नामांकन वापस लिया

    वार्ड चार से पार्षद का टिकट मांग रहे कांग्रेस के पवन गर्ग का टिकट कट गया था। इससे नाराज होकर पवन गर्ग ने निर्दलीय के रूप में नामांकन जमा कराया था। मंगलवार को पवन गर्ग भाजपा के चुनाव प्रभारी मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक निखिल मदान और सोनीपत के जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने नामांकन वापस ले लिया।

    भाजपा के पूर्व जिला पार्षद संदीप राणा कांग्रेस में शामिल

    वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पूर्व जिला पार्षद संदीप राणा अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है। मेयर प्रत्याशी एवं शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने संदीप राणा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

    वहीं, संदीप राणा ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और वार्ड नंबर छह के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जय भगवान आंतिल, जयवीर आंतिल, राकेश सौदा और उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हाल में नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की गई। उपायुक्त ने बताया कि यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआइसी हरियाणा द्वारा बनाए गए ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम साफ्टवेयर के माध्यम से की गई है।

    इसमें पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। चुनाव के लिए 264 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों के लिए पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है।

    इसके अलावा जिला में रिजर्व स्टाफ भी रखा गया है। इस मौके पर भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून, नगराधीश सिमरन, डीआइओ विशाल सैनी, व संजय श्योराण मौजूद रहे।

    राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस आब्जर्वर नियुक्त

    जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 2011 बैच के आइपीएस राजेन्द्र कुमार मीणा को पुलिस आब्जर्वर नियुक्ति किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस आब्जर्वर का कार्यालय डीक्रस्ट के रेस्ट हाउस में रहेगा, जिनका मोबाइल नंबर- 7419410501 है। वे चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक सुनवाई करेंगे।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट, महापौर प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान; नहीं उठा रहे दीपेंद्र हुड्डा का फोन

    यह भी पढ़ें- सोनीपत मेयर चुनाव: राजीव जैन और कमल दिवान फिर आमने-सामने, इस बार बड़े उलटफेर की संभावना