Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Nagar Nigam Election 2026 Live Updates: सोनीपत में 22 फीसदी हुआ मतदान, 264 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में वोटिंग जारी

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:45 PM (IST)

    Sonipat Municipal Election Voting 2026: सोनीपत में आज नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। चुनाव के मद्देन ...और पढ़ें

    सोनीपत में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जागरण

    सोनीपत में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। Sonipat Municipal Election Voting 2026: सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

    सोनीपत नगर निगम के चुनाव में अभी तक 22 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी 264 मतदान केंद्रों पर कड़ी में वोटिंग जारी है।

    नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिसबल तैनात है। वहीं, बूथ नंबर 64 पर तकनीकी खराबी के चलते करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ।

    सोनीपत में अभी तक 20.2 फीसदी मतदान हुआ

    मतदान प्रतिशत
    स्थान प्रतिशत (%)
    सोनीपत 20.2
    धारूहेड़ा 53.5
    रेवाड़ी नगर परिषद 25.8


    WhatsApp Image 2026-05-10 at 08.25.14

    भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन, पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बेटे दिव्यांग जैन के साथ सेक्टर-15 में वोट डाला। परिवार के सदस्यों ने वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाई।

    WhatsApp Image 2026-05-10 at 10.20.43

    कांग्रेस प्रत्याशी ने पत्नी संग डाला वोट

    कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने अपनी पत्नी मेघा दीवान के साथ मॉडल टाउन के बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई।

    WhatsApp Image 2026-05-10 at 10.22.44

    सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने मैपस्को सोसायटी के बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी मतदान किया।

    WhatsApp Image 2026-05-10 at 08.36.01

    संवेदनशील बूथों पर विशेष चौकसी

    नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए सोनीपत पुलिस अलर्ट मोड पर है।

    पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

    मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं

    जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    मतदाता जानकारी
    विवरण संख्या
    कुल वार्ड 22
    कुल वोटर 2,96,045
    पुरुष वोटर 1,53,380
    महिला वोटर 1,42,658
    अन्य वोटर 07
    कुल मतदान केंद्र 264

    वहीं, शनिवार को दिनभर प्रत्याशियों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगे। छोटी सभाएं कर प्रचार किया। दूसरी और मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। शाम तक सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने बूथों पर पहुंच गए थे।

    वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने निगम क्षेत्र को सीमाओं पर नाके लगाकर सुरक्षा के कड़े प्रत्ध सुनिश्चित किए।