सोनीपत में लव मैरिज के दो साल बाद मृत मिला नवदंपती, दोनों ने हाल ही में शुरू की थी कन्फेक्शनरी की दुकान
सोनीपत के कबीरपुर गांव में एक नवदंपती ऋतिक और सिमरन अपने घर में मृत पाए गए, जिनकी दो साल पहले ...और पढ़ें
-1788354761801_m.webp)
सोनीपत में प्रेम विवाह के दो साल बाद नवदंपती की संदिग्ध मौत। (फाइल फोटो)
HighLights
सोनीपत में नवदंपती ऋतिक और सिमरन अपने घर में मृत मिले।
प्रेम विवाह के दो साल बाद हुई नवदंपती की संदिग्ध मौत।
हाल ही में उन्होंने एक कन्फेक्शनरी की दुकान का उद्घाटन किया था।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले के एक घर में एक नवदंपती की लाश मिलते ही अफरातफरी मच गई। इनकी शादी दो साल पहले हुई थी। पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी की लाश बेड के पास पड़ी थी। इनकी पहचान ऋतिक और सिमरन के रूप में हुई है। दोनों ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद दोनों परिवार के साथ कबीरपुर में रह रहे थे।
ऋतिक खुद की टैक्सी चलाता था। हाल ही में उसने कनफेक्शनरी की दुकान शुरू की थी, जिसका बुधवार को ही उद्घाटन हुआ था। दुकान के उद्घाटन के बाद वहां हवन भी कराया गया था। हवन के बाद ऋतिक और उसकी पत्नी सिमरन घर लौट आए, जबकि ऋतिक के माता-पिता ड्यूटी पर चले गए।
दोपहर बाद परिजनों ने दोनों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक दोनों के फोन नहीं उठे। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग घर पहुंचे। वहां ऋतिक और सिमरन के शव पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सिमरन के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी गई।
17 मई 2024 को की थी लव मैरिज
हिमांशु ने बताया कि सिमरन राठधाना गांव की रहने वाली थी। ऋतिक और सिमरन एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। दोनों ने 17 मई 2024 को परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों कबीरपुर गांव में आकर रहने लगे थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
