Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में SIR: एसडीएम सुभाष चंद्र ने लोगों से BLO को समय पर सही जानकारी देने की अपील की

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 04:32 PM (IST)

    सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र ने आम जनता से बीएलओ द्वारा मांगे गए एसआईआर डेटा को समय पर उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने मतदाता केंद्र अधिकारियों औ ...और पढ़ें

    सुभाष चंद्र, एसडीएम सोनीपत। फाइल फोटो

    सुभाष चंद्र, एसडीएम सोनीपत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बीएलओ को एसआईआर के लिए डेटा उपलब्ध कराएं।

    2. घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें।

    3. पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज हो सुनिश्चित करें।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुभाषचंद्र ने आमजन से अपील कि है कि बीएलओ की ओर से एसआइआर के लिए मांगा गया डाटा स्पष्ट उपलब्ध करवाएं ताकि समय पर एसआइआर के कार्य को पूरा किया जा सकें।

    सुभाष चंद्र मंगलवार को आयोजित बैठक में मतदाता केंद्र अधिकारियों,बीएलओं व सुपरवाइजर्स के साथ एसआइआर के कार्य की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीएलओं को घर-घर जाकर पुनरीक्षण का कार्य करने के भी निर्देश दिए।

    एसडीएम सुभाष चंद्र ने अधिकारियों को कहा कि वे घर-घर जाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिन बूथों का मैपिंग कार्य 10 प्रतिशत से कम हुआ है उनको अपने कार्य को 30 प्रतिशत तक बढ़ना है।

    प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम हो दर्ज

    अगली मीटिंग से पहले एसआइआर का कार्य 20 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संशोधन कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्त रिपोर्ट तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित की जा सकें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कितनों के नाम कटे और कितनों के जुड़े... बंगाल में SIR की पहली सूची को लेकर असमंजस की स्थिति