विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा को पीछे से मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:53 AM (IST)

सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा कार को ...और पढ़ें

सोनीपत में सड़क हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सोनीपत में सड़क हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त।

  2. हादसे में बड़वासनी और नजफगढ़ के तीन लोगों की मौत।

  3. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

सोनीपत, विष्णु कुमार। बड़वासनी गांव के पास गोहाना रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेजा कार सवार दो दोस्तों और एक महिला की मौत हो गई।

हादसा रात करीब 12 बजे जीओ पेट्रोल पंप से कुछ दूर आगे सीएनजी पंप के पास हुआ। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कार के अंदर तीनों मृत मिले।

पुलिस ने मृतकों की पहचान बड़वासनी के रहने वाले तेजवीर, कृष्ण और दिल्ली के नंगली सकरावती की रहने वाली स्वीटी के रूप में की है।

खरीद-फरोख्त का काम करता था तेजवीर

तेजवीर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। वह अपने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर यह काम करता था। शनिवार को तेजवीर की रिश्तेदार स्वीटी बड़वासनी स्थित उसके घर आई हुई थी।

रात को तेजवीर और कृष्ण अपनी ब्रेजा कार में स्वीटी को दिल्ली छोड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान बड़वासनी से गोहाना की तरफ जाते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में ही मृत मिले तीनों, मौके पर नहीं मिला चश्मदीद

हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार मिली, जिसमें दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में थे। मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला।

पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कार से बाहर निकाला और पहचान के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सदर थाना पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कैब ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, कार में मिली डेड बॉडी; जांच में जुटी पुलिस