सोनीपत में बदला मौसम, धूल भरी आंधी ने किया परेशान; बिजली सप्लाई भी गुल
एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में धूल भरी आंधी चली और बिजली गुल हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ...और पढ़ें

धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा।
HighLights
सोनीपत में सुबह धूप के बाद दोपहर में धूल भरी आंधी।
आंधी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति हुई बाधित।
मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और किसानों को सलाह दी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। एनसीआर में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह से जहां तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं दोपहर को अचानक आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हवा चलते ही शहर की बिजली आपूर्ति भी गुल हो गई।एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी आंधी से दिन में अंधेरा छा गया है।
मौसम विशेषज्ञों ने तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के भी आसार जताए हैं। जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार सुबह मौसम साफ था और तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर करीब दो बजे अचानक से आसमान पर काले बादल छाने लगे और धूल भरी आंधी चलने लगी, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद हवा की गति धीमी हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में मिजाज को देखते हुए वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।
वर्षा होती है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। कृषि विशेषज्ञों ने मौसम के मिजाज को देखते हुए 17 जून तक बिजाई न करने की सलाह दी हैं।