'पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर...', सरिता को पति से क्यों हुई नफरत? पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला
सोनीपत में मैरिज पैलेस केयरटेकर रामकिशन की हत्या के मामले में पत्नी सरिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सरिता ने कबूला कि पति रामकिशन नशे में यौन हि ...और पढ़ें

सोनीपत में मैरिज पैलेस केयरटेकर रामकिशन की हत्या के मामले में पत्नी सरिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सोनीपत। कामी रोड पर मैरिज पैलेस केयर टेकर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित सरिता से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। सरिता ने जिस युवक सतपाल के लिए अपने पति की हत्या कर दी। वह उसके पते तक के बारे में नहीं जानती।
सरिता को ये तक नहीं पता कि उसका असली नाम सतपाल ही है या कुछ और व कौन से गांव या शहर के किस हिस्से का रहने वाला है। ये भी सरिता को नहीं पता। आरोपित सतपाल ने सरिता को उसके पति द्वारा हत्या करवाए जाने का डर दिखाकर उससे नजदीकी बढ़ाई।
वहीं, सरिता ने कबूला है कि पति अक्सर नशे में उसके साथ यौन हिंसा करता था। पोर्न फिल्म देखने का दबाव बनाता था, जिनसे तंग आकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
-1767883941459.jpg)
हत्यारोपी पत्नी सरिता हुई गिरफ्तार
गोहाना के गांव ककाना भादरी के रामकिशन उर्फ अजय (38) करीब एक साल से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में पत्नी सरिता और तीन बेटों के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह उसका शव गार्डन में बने कमरे में मिला था। बच्चे उठकर कमरे में गए तो शव पड़ा मिला था।
मृतक के भाई मेहर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोमवार की रात को सरिता ने बड़े बेटे के साथ मारपीट भी की थी, जिसके चलते रामकिशन के साथ भी उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद सरिता ने अपने जानकार सतपाल के साथ मिलकर रामकिशन की हत्या की है। पुलिस सरिता को दो दिन के रिंमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी
यौन हिंसा करता था रामकिशन, इसलिए करने लगी नफरत
वर्ष 2012 में सरिता और रामकिशन की शादी हुई। दोनों की उम्र में आठ साल का फासला था। सरिता माडर्न तरीके से रहती थी, जिसके चलते वह अन्य किसी से संबंध होने को लेकर आशंकित रहता था। वह उस पर कड़ी नजर रखता था। अक्सर नशे में उसके साथ संबंध बनाता। इस दौरान उसकी पिटाई भी करता, जिसके चलते सरिता उससे नफरत करने लगी थी।
पहले से थी रास्ते से हटाने की साजिश
जान-पहचान बढ़ने के बाद से ही सरिता और सतपाल साजिश रच रहे थे कि रामकिशन को कैसे रास्ते से हटाया जाए। इसी के चलते सतपाल गार्डन के पास ही कमरा लेकर किराए पर रहता था। वारदात के दिन रामकिशन के सोने के बाद सतपाल को गार्डन स्थित कमरे में बुलाया था, जिसके बाद सतपाल ने तकिए से मुंह दबाया और सरिता ने अंदरुनी अंगों पर वार किए।