टाइगर श्रॉफ केस में एक और गिरफ्तारी, बैंक खाते में आ रहे थे 50 हजार; क्राइम यूनिट ने सोनीपत से दबोचा
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में सोनीपत से एक और आरोपी अमन गिरफ्तार हुआ है। पुलिस को उसके बैंक खाते में ...और पढ़ें

टाइगर श्राॅफ फायरिंग मामले में एक और अरेस्ट। फोटो: आर्काइव
HighLights
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में सोनीपत से नई गिरफ्तारी।
आरोपी अमन के बैंक खाते में 50 हजार रुपये मिले।
मुंबई पुलिस करेगी आरोपी अमन से आगे की पूछताछ।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। अभिनेता टाइगर श्राफ से जुड़े गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने गांव रोहणा के अमन को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि मामले में पहले गिरफ्तार किए गए रोहणा के कुणाल ने अमन के बैंक खाते में रुपये डलवाए थे। 19 अक्टूबर के बाद अमन के खाते में कई बार रकम आई।
खाते में कुल 50 हजार रुपये पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस इस लेनदेन को मामले की जांच में अहम कड़ी मानकर आगे की पड़ताल कर रही है।
अमन के खाते में पहुंचे 50 हजार रुपये
पुलिस की जांच में अमन के बैंक खाते में हुए लेनदेन का पता चला है। कुणाल की ओर से उसके खाते में रुपये डलवाए जाने के बाद पुलिस ने इस पहलू की जांच की और अमन तक पहुंची।
अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि रुपये किस उद्देश्य से डलवाए गए थे और इनका गोलीबारी की वारदात से क्या संबंध है। घटना के बाद कई बार खाते में रकम आने से पुलिस लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर सकती है।
खरखौदा क्षेत्र से चौथी गिरफ्तारी
क्राइम यूनिट, खरखौदा प्रभारी पवन को अमन के खाते में पैसे आने का इनपुट मिला था, जिसके बाद एएसआई वीरपाल की टीम ने आरोपी रोहणा निवासी अमन को पकड़ा। जिसके खाते में आरोपी रोहणा निवासी कुणाल द्वारा पैसे डालने के साथ ही कई अन्य खातों से भी पांच-पांच हजार रुपये पहुंचे हैं।
इस मामले में पुलिस इससे पहले रोहणा निवासी कुणाल तथा खरखौदा निवासी सुमित और जतिन को गिरफ्तार कर चुकी है। अमन की गिरफ्तारी के साथ ही खरखौदा क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों की संख्या चार हो गई है।
मुंबई पुलिस करेगी अमन से पूछताछ
पुलिस अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने अमन को मुंबई पुलिस को सौंप दिया, अब मुंबई पुलिस मामले में उससे पूछताछ करेगी। जिसके बाद ही बैंक खाते में हुए लेनदेन और अन्य आरोपियों से उसके संबंधों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।