यमुनानगर में नहर में नहाते समय डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, घूमने के लिए 10 रुपये लेकर घर से निकला था मृतक
यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास रविवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोर नहाते समय तेज बहाव में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम ...और पढ़ें
-1785084047021_m.webp)
घर से 10 रुपये लेकर निकला इकलौता बेटा नहर में डूबा।
HighLights
17 वर्षीय किशोर पश्चिमी यमुना नहर में डूबा
फतेहगढ़ पुल के पास नहाते समय हुआ हादसा
पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास रविवार दोपहर नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में डूब गया। देर शाम तक पुलिस व गोताखोरों की टीम नहर में तलाश करती रही, पर उसका सुराग नहीं लग सका। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई बताया गया है।
दुर्गा गार्डन निवासी अमित दोपहर करीब ढाई बजे दो दोस्तों के साथ फतेहगढ़ पुल के पास घूमने गया था। दोस्तों के अनुसार अमित नहर में नहाने के लिए उतरा तो तेज बहाव में बह गया।
साथियों ने उसे पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश की, पर नहर की फिसलन भरी ढलान और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो पाए। डायल-112 व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया।
लेकिन शाम तक अमित का पता नहीं चल पाया। अमित की मां रेखा ने बताया कि वह काम पर जाने से पहले बेटे को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देकर गई थीं। अमित 10 रुपये लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। उन्हें नहीं पता था कि बेटे अब वापस नहीं लौटेगा।