यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हैवानियत की हदें पार! 7 साल की बच्ची से जंगल में किया दुष्कर्म, चाऊमिन खिलाने के बहाने मासूम को ले गया था साथ
यमुनानगर में एक 7 साल की मासूम बच्ची को फेरी लगाने वाले ने चाऊमीन खिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे ...और पढ़ें

HighLights
- गली में फेरी करने वाला व्यक्ति बच्ची को बाइक पर ले गया था साथ
- जब घर लौटी तो मिट्टी से सने थे कपड़े, स्वजन को बताई आपबीती
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सात वर्षीय मासूम को फेरी लगाने वाले ने चाऊमीन खिलाने के बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम जब घर लौटी तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इस बारे में बच्ची ने स्वजन को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
प्लाईवुड फैक्टरी में काम करती है मां
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करती है। 29 जनवरी की शाम को वह फैक्ट्री में काम करने चली गई।
रात करीब आठ बजे जब वह घर आई तो बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी छह बजे से घर पर नहीं है। इसके बाद महिला व उसके पति ने बेटी की तलाश की, उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे बेटी घर आई तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इसके बाद वह रोने लगी।
मासूम ने मां को बताई सच्चाई
महिला ने बेटी को चुप कराया और कपड़े खराब होने की वजह पूछी। तब उसने बताया कि गली में फेरी करने वाला व्यक्ति यह कहकर घर से ले गया कि उसे एक औरत से पैसे लेने हैं और तू उससे पैसे मांग लेना।
खबरें और भी
इसके बाद आरोपित उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। पहले चाऊमीन खिलाई और इसके बाद जंगल में ले गया। आरोपित ने जंगल में दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
8 साल की बच्ची से ताऊ के लड़के ने ही किया दुष्कर्म
वहीं, रोहतक में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इस मामले में ताऊ के लड़के ने ही बच्ची को बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर आरोपित ने बच्ची को डराया और धमकाया भी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद आपस में दोनों परिवार के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया। वहीं दुष्कर्म होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।