Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: तिरंगा लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे हरियाणा के शहर, लगाई जाएंगी 82 हजार लाइटें

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 04:27 PM (IST)

    नगर निगम यमुनानगर -जगाधारी के अधिकारियों के साथ स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बैठक की। इस बैठक नगर निगम एरिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ...और पढ़ें

    तिरंगा लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे हरियाणा के शहर।
    तिरंगा लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे हरियाणा के शहर।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान निगम एरिया में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन किया।

    डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम एरिया को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यमुनानगर और जगाधरी शहर ब्यूटीफुल सिटी के रूप में दिखनी चाहिए। शहर की साफ-सफाई में कोई कसर नही रहनी चाहिए इसके लिए मशीनों व मैन पावर को भी लिया जाए।

    सड़कों के किनारे पेड़ों की कराई जाएगी ट्रीमिंग

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के बीच व साइड में खड़े पेड़ों की ट्रीमिंग करवाई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के बीच में रंग बिरंगी व सुंदर दिखने वाली लाइटें लगवाए, जिससे रात के समय शहर चमकता हुआ दिखाई दे।

    ये भी पढ़ें: Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म, इस दिन से शुरू होगा बजट सत्र

    82 हजार लगाई जाएगी तिरंगा लाइटें

    स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पूरे हरियाणा के शहरों में 82 हजार तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी और यमुनानगर शहर में भी चार हजार लाइटें लगवाई जाएंगी। इनके लगने से सड़कें व चौक सुंदर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हर चौंक व पार्क आकर्षक बने इसके लिए सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की स्मारक व फव्वारे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में जगह को चिन्हित कर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएं।

    इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, डीएमसी विजय पाल यादव, एससी नरेंद्र हेमंत, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, एक्सईएन विकास धीमान, जेटीओ अजय वालिया व नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें: Hisar: चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने गेहूं की नई किस्म की विकसित, कई राज्यों को मिलेगा लाभ

    खबरें और भी