Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 03:35 PM (IST)

    यमुनानगर के आंबेडकर नगर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने शंकराचार्य नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना 22 सितंबर की रात श्रीराम पार्क के पास हुई ...और पढ़ें

    पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट, चार नामजद समेत चार पर मुकदमा। सांकेतिक तस्वीर
    पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट, चार नामजद समेत चार पर मुकदमा। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पुरानी रंजिश में युवक पर हमला
    2. आंबेडकर नगर में मारपीट की घटना
    3. पुलिस ने सात के खिलाफ मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पुरानी रंजिश के चलते छह युवकों ने आंबेडकर नगर निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद चार युवकों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बालकनाथ मंदिर आंबेडकर नगर निवासी शंकराचार्य ने बताया कि वह 22 सितंबर की रात को श्रीराम पार्क के गुजर रहा था। उसके पास में ही रहने वाले युवक रूस्तम, जोगा, निखिल व सलमान उससे पुरानी बात को लेकर रंजिश रखते हैं।

    इस दौरान चारों युवकों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने शंकराचार्य ने रास्ता रोकने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह घायल हो गया।

    शंकराचार्य की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने घायल शंकराचार्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद चार युवकों को नामजद करते हुए सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    खबरें और भी