विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पैसा नहीं दिया तो एक दो दिन में गेम बजा देंगे', व्यापारी को वाट्सएप कॉल कर मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:01 PM (IST)

यमुनानगर में एक और व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अब ईस्ट भाटिया नगर निवासी राजीव कुमार को वाट्सएप नंबर पर कॉल कर दस लाख रुपये की र ...और पढ़ें

व्यापारी को वाट्सएप कॉल कर मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी
व्यापारी को वाट्सएप कॉल कर मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में एक और व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अब ईस्ट भाटिया नगर निवासी राजीव कुमार को वाट्सएप नंबर पर कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी गई है। फिलहाल शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वाट्सएप कॉल कर मांगी रंगदारी

राजीव कुमार की जगदीश लाल एंड संस के नाम से ईस्ट भाटिया नगर में सोफा मैटेरियल की दुकान है। इसके अलावा फोम फर्नीचर के काम की एक फर्म कर्मा ट्रेडर के नाम से चिट्टा मंदिर रोड पर है। वहीं, एक गोदाम सृष्टि पैलेस के पीछे तेजली स्टेडियम के पास है। मंगलवार को वह दुकान पर था। तभी सुबह लगभग दस बजे उसके पास अनजान नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाला पंजाबी में बोल रहा था।

'पैसा नहीं दिया तो एक दो दिन में गेम बजा देंगे'

जिसने पहले नाम पूछा। फिर धमकी दी कि शाम तक दस लाख रुपये चाहिए। पैसा नहीं दिया तो एक दो दिन में गेम बजा देंगे। यह धमकी देकर फोन काट दिया। इसके बाद से ही व्यापारी राजीव व उसका परिवार दहशत में है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि व्यापारी को धमकी मिली थी। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।