यमुनानगर में विशु हत्याकांड के आरोपी पर जानलेवा हमला, ममेरे भाई ने घेरकर डंडों-रॉड से पीटा; टांग टूटी
विशु हत्याकांड के आरोपित विशेष कांबोज पर यमुनानगर की टीचर कॉलोनी में जानलेवा हमला हुआ। कार सवार पांच युवकों ने डंडों और रॉड से हमला कर उसकी टांग तोड़ ...और पढ़ें

विशु हत्याकांड के आरोपित पर हमला।
HighLights
विशु हत्याकांड के आरोपित विशेष कांबोज पर जानलेवा हमला
कार सवार पांच युवकों ने डंडों और रॉड से पीटा
हमलावरों ने भाई की हत्या का बदला लेने की बात कही
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। चर्चित विशु उर्फ विषंक हत्याकांड के आरोपित एवं जमानत पर बाहर चल रहे विशेष कांबोज पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि कार सवार पांच युवकों ने टीचर कॉलोनी में उसका पीछा कर रास्ता रोक लिया।
इसके बाद उस पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई, जबकि चेहरे, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गोविंदपुरा निवासी विशेष ने बताया कि 19 जुलाई की देर शाम शनि मंदिर के पास से पैदल घर लौट रहा था। तभी कार सवार सेक्टर-17 निवासी शुभम गर्ग, मनी व अन्य तीन युवकों ने पीछा कर कुछ देरी पर उसका रास्ता रोक लिया।
इसके बाद कार से उतरे चारों युवकों ने उसे घेर लिया फिर सभी ने उस पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। बाद में धमकी देकर फरार हो गए। विशेष का आरोप है कि उसे पीटते समय शुभम ने कहा कि उसने उसकी मासी के बेटे विशु की हत्या की थी, जिसका वह बदला लेंगे।
खबरें और भी
आरोपितों के जाने के बाद राहगीरों ने उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी टांग में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। अस्पताल से सूचना पाकर पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार विशेष जनवरी 2025 के विशु हत्याकांड का आरोपित है और करीब तीन माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।