विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तीन महीने की तनख्वाह काट लूं मैं?', हरियाणा में 3 महीने से मीटर पेंडिंग को लेकर भड़के अनिल विज; SE को जमकर सुनाया

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:02 PM (IST)

बिजली मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में दो-तीन महीने से लंबित सोलर नेट मीटरों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने एसई ...और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)

ऊर्जा मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)


HighLights

  1. बिजली मंत्री अनिल विज ने लंबित सोलर मीटरों पर सख्ती दिखाई।

  2. यमुनानगर एसई से तीन महीने की पेंडेंसी पर जवाब मांगा।

  3. मंत्री ने तुरंत लंबित मीटर लगाने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सोलर नेट मीटर के लिए दो से तीन महीने से इंतजार कर रहे वेंडरों की शिकायत पर बिजली मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर के एसई सोमबीर भनोटिया से फोन पर बात की।

तीन महीने की पेंडेंसी का जिक्र आने पर मंत्री ने पूछा, “तीन महीने की तनख्वाह काट लूं मैं?” सोलर वेंडर एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सिंगल फेज और थ्री फेज नेट मीटर लंबित हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन समय नहीं मिला। एसई कमर्शियल और एसई आपरेशनल समेत अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजने के बाद भी जवाब नहीं आया।

मंत्री ने एसई को फोन कर लंबित मीटर लगाने के निर्देश दिए। सोलर वेंडर एसोसिएशन के सदस्य कार्तिक, संजय, मोहिंद्र, वीरकांत और अन्य बिजली मंत्री के पास पहुंचे थे।

एसई से कई बार मिलने की कोशिश की

उन्होंने बताया कि नेट मीटर पास कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उनके अनुसार अब तक एक भी मीटर पास नहीं हुआ है। सदस्यों ने कहा कि संबंधित एसई से 10 से 15 बार मिलने की कोशिश की। कई बार शाम चार से पांच बजे तक कार्यालय के बाहर इंतजार करना पड़ा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

 विज के आदेश पर मीटर ठीक कराने के निर्देश दिए बिजली मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर के एसई से मीटरों की समस्या के बारे में पूछा।

एसई ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया था। बातचीत में सिंगल फेज व थ्री फेज मीटर का भी जिक्र हुआ। वेंडरों ने बताया कि मीटरों की दो से तीन महीने की पेंडेंसी सामान्य बनी हुई है। बातचीत में तीन महीने की पेंडेंसी सामने आने पर बिजली मंत्री ने एसई से पूछा, “तीन महीने की तनख्वाह काट लूं मैं?” इसके बाद उन्होंने लंबित मीटर लगाने के निर्देश दिए।

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।