Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में सरकारी स्कूल से नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 7 पर केस दर्ज

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:47 PM (IST)

    यमुनानगर के साढौरा में सरकारी स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा को युवक बहला-फुसलाकर घर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    सरकारी स्कूल गई नाबालिग छात्रा को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

    सरकारी स्कूल गई नाबालिग छात्रा को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

    HighLights

    1. सरकारी स्कूल गई नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

    2. मुख्य आरोपी अंसुल समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

    3. पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में शिकायत दर्ज

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के गांव स्थित सरकारी स्कूल गई छात्रा को युवक बहलाकर घर ले गया और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने मामले में महिला थाने में शिकायत दी।

    आरोपित के साथ मामले में उसकी मां, दो भाईयों व तीन साथियों पर भी आरोप लगाए। महिला पुलिस ने आरोपित सहित उसकी मां, दोनों भाईयों समेत सात लोगों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।

    शिकायत में साढौरा क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि उनकी तीन बेटियां क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल जाते व लाैटते समय यासीन माजरी गांव निवासी अंसुल, वंश व मनदीप व खेरड़ा खुर्द निवासी वंश बेटियों का पीछा करते थे। बेटियों से छेड़खानी व अश्लील टिप्पणियां करते थे।

    शाम में गांव आकर घर के बाहर बाइकों पर चक्कर लगाते व ललकारते थे। विरोध करने पर भतीजे को जान से मारने की धमकी दी गई। अंसुल की मां किरण व उसके भाई आर्यन व अनुज से बात की, पर उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह अंसुल बेटियों के स्कूल पहुंचा और किसी बहाने से उनकी 17 वर्षीय बेटी को बाइक पर घर ले गया।

    आरोप है कि वहां बेटी को कमरे में बंद कर अंसुल ने दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों भाई व अन्य साथी बाहर पहरा देते रहे। डेढ़ घंटे बाद बेटी को स्कूल के बाहर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई। आरोप है कि आरोपित पहले भी साजिश के तहत दो-तीन बार बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुके हैं।

    शिकायत के आधार पर महिला पुलिस ने यासीन माजरी निवासी अंसुल, उसकी मां किरण, भाई आर्यन व अनुज और वंश, मनदीप व खेरड़ा खुर्द निवासी वंश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी