Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamunanagar News: लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज, 907 वाहनों के किए गए चालान

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 03:18 PM (IST)

    यमुनानगर में लेन चेंज नियम (Lane Change Rule) का उल्लंघन करने के मामले में ट्रक चालकों पर पहली बार केस दर्ज किया गया। नेशनल हाईवे पर लेन चेंज नियम का ...और पढ़ें

    लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज (सांकेतिक)।
    लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज (सांकेतिक)।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने वालों पर जिले में पहली बार कानूनी कार्रवाई हुई है। पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे थे। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस नियम के तहत भारी वाहन चालकों को बाईं लेन में चलना होता है।

    यमुनानगर थाने में दर्ज हुआ केस

    ईएसआई रमेश कुमार व एपीओ सुरेश पाल कर्मचारियों के साथ पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर एमटी करेहड़ा खुर्द के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक चालक लेन नंबर एक व दो बार-बार बदल रहा था। ट्रक को बड़ी लापरवाही से जिग जैग चला रहा था, जिससे पीछे से आने वाले वाहन के टकराने का खतरा बन जाता है।

    चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका गया। उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई। चालक की पहचान सहारनपुर के गांव तलहेडी निवासी शौकीन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज कराया गया।

    ये भी पढ़ें: Panipat Fire: पानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जला कीमती सामान; लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

    जनवरी माह में हुए थे आदेश

    आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 10 जनवरी को इस संबंध में पुलिस की ओर से भी जानकारी दी गई। हालांकि केस दर्ज की कार्रवाई पहली बार ही हुई है। समय-समय पर लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। जनवरी माह से अब तक यातायात थाना पुलिस ने लेन चेंज का उल्लंघन करने वालों के 907 चालान किए हैं।

    ये भी पढ़ें: Illegal liquor in Haryana: चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर, इस एप के जरिए कर सकेंगे सीधे शिकायत

    खबरें और भी