Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में हरियाणा के छछरौली में किसानों का प्रदर्शन, अधिकारियों की देरी पर भड़के लोग

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    छछरौली में किसानों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में बाइक यात्रा निकाली और तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के देर से पहु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. किसानों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में बाइक यात्रा निकाली

    2. तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान अधिकारी देर से पहुंचे

    3. किसानों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर हितों की सुरक्षा मांगी

    जागरण संवाददाता, छछरौली। अमेरिका के साथ भारत की प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को छछरौली में विभिन्न किसान संगठनों ने बाइक यात्रा निकाली। साथ ही तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां तय समय पर एसडीएम व तहसीलदार के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर किसान भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तहसील के मुख्य गेट पर कपड़ा बांधकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    किसान नेताओं में जसप्रीत सिंह बलौली, नायब सिंह बलाचौर, गुरजिंदर सिंह, होशियार सिंह, मैल सिंह, मलकीत सिंह, मनिंदर सिंह व इकबाल सिंह ने कहा कि किसान दूर दराज के गांवों से मांगों को लेकर पहुंचे थे, पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। उन्होंने इसे किसानों का अपमान बताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। करीब आधे घंटे बाद नायब तहसीलदार आनंद रावल मौके पर पहुंचे।

    किसानों ने उनके सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग रखी कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील लागू करने से पहले किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।