Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मम्मी को लिव इन पसंद नहीं! जब अपनी ही बेटी की किडनैपिंग के लिए 10-12 लड़के लेकर पहुंची मां; पढ़िए फिर क्या हुआ

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 04:17 PM (IST)

    हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी ही बेटी को किडनैप करने के लिए आरोप लगा है। दरअसल 19 वर्षीय एक युवती अपने प्रेम ...और पढ़ें

    मां पर लगा बेटी को किडनैप करने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)
    मां पर लगा बेटी को किडनैप करने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. घरवालों को बेटी का लिव-इन रिलेशन में रहना नहीं था पसंद
    2. 10-12 युवकों को लेकर बेटी को किडनैप करने पहुंची मां

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव कैल में घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोप युवती की मां सहित 10-12 लोगों पर है।

    युवती गांव में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। जिसका उसके स्वजन विरोध जता रहे थे। जिसके चलते ही आरोपितों ने प्रेमी के स्वजन के साथ मारपीट की। फिलहाल सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    रात तीन बजे युवकों के साथ घर में घुस आई मां

    गांव कैल निवासी सुनीता ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे अंकुश व छोटे बेटे साहिल की पत्नी नैंसी के साथ घर पर थी। तभी रात लगभग पौने तीन बजे नैंसी की मां रूपनगर कालोनी निवासी आदेश अपने साथ 10-12 युवकों को लेकर घर में घुस आई।

    विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और पुत्रवधू नैंसी का अपहरण कर ले गए। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपित उनकी पुत्रवधू की हत्या कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ... तो इस वजह से किशोर बन रहे हिंसक, किशोरों ने युवक-युवतियों को मार डाला; जानिए पूरा मामला

    हाई कोर्ट से मिली थी प्रोटेक्शन

    साहिल ने नैंसी के साथ लव मैरिज कर ली थी। हाई कोर्ट से उन्होंने प्रोटेक्शन मांगी। साहिल की आयु अभी 20 वर्ष है। उसके 21 वर्ष आयु का होने तक हाई कोर्ट ने लिव इन में रहने की इजाजत दे दी थी। जिसके बाद ही नैंसी व साहिल गांव कैल में एक साथ रह रहे थे। उनके रिश्ते से नैंसी के स्वजन खुश नहीं थे।

    वह कई बार नैंसी को वापस आने का दबाव बना चुके थे। उसके न लौटने पर अब आरोपित जबरन ले गए। सदर जगाधरी थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला है। केस दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Panchkoola News: ड्राइवर का फोन पर बात करना पड़ा भारी, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई स्कूल वैन; चार बच्चे घायल