Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्तों के साथ गए युवक का नहर से मिला शव, सात दिन बाद हुई बरामदगी; परिवारजन ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

    By Avneesh kumar Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 03:48 PM (GMT+05:30)

    20 अगस्त से लापता गांव तेलीपुरा निवासी 25 वर्षीय अनिल का शव बाड़ी माजरा पुल के पास से पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। स्वजन ने उन दो युवकों पर हत्या करन ...और पढ़ें

    दोस्तों के साथ गए युवक का नहर से मिला शव, सात दिन बाद हुई बरामदगी
    दोस्तों के साथ गए युवक का नहर से मिला शव, सात दिन बाद हुई बरामदगी

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। 20 अगस्त से लापता गांव तेलीपुरा निवासी 25 वर्षीय अनिल का शव बाड़ी माजरा पुल के पास से पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। स्वजन ने आरोप लगाया कि अनिल को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे।

    दादूपुर हेड से नहर में कूदा था युवक

    बाद में उन्होंने बताया था कि वह दादूपुर हेड से नहर में कूद गया है। स्वजन ने उन दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया है। वहीं जांच अधिकारी शमसेर सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।

    पश्चिमी यमुना नहर में डूबा शख्स

    तेलीपुरा निवासी अनिल कुमार दादूपुर हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया था। वह 20 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। सुनील कुमार ने बताया कि उनके बेटे अनिल के डूबने की बात उसी दिन शाम को पता लगी थी। जब उसके दोस्तों में से एक की मां ने घर पर आकर बताया। वह मौके पर गए थे। जहां इस बारे में जानकारी जुटाई लेकिन किसी ने भी नहर में छलांग लगाने की बात नहीं कही थी। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी थी।

    बाड़ी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से मिला युवक का शव

    आरोप है कि पुलिस ने भी तथ्य बदल दिए थे। पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को शव बाड़ी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से मिला। गोताखोरों ने शव को निकाला। स्वजन ने उसकी शिनाख्त अनिल के रूप में की।

    खबरें और भी