Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamunanagar Crime News: बस इस बात को लेकर बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला

    By Avneesh kumar Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:11 PM (IST)

    Yamunanagar नवाब कालोनी निवासी अनवर मोहम्मद का बेटा जुलफान शराब पीता है। वह अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा करता रहता है। जब पिता ने ऐसा करने से रोका। इ ...और पढ़ें

    Yamunanagar News: बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला। फाइल फोटो
    Yamunanagar News: बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला
    2. कार की टक्कर से संस्कार से लौट रही वृद्धा की मौत
    3. मकान से नकदी व सामान चोरी

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। नवाब कालोनी निवासी अनवर मोहम्मद का बेटा जुलफान शराब पीता है। वह अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा करता रहता है। रात को भी वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। जिस पर उसे अनवर ने रोक दिया। इस बात से गुस्साए बेटे ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

    कार की टक्कर से संस्कार से लौट रही वृद्धा की मौत

    वहीं दूसरे मामले में गांव जडौदा निवासी प्रदीप कुमार 17 जनवरी को गांव मामली में रिश्तेदार के संस्कार में गए थे। गांव जमालपुर से उसकी सास 60 वर्षीय दर्शनी देवी, जरनैलो और लखविंद्र भी आए हुए थे। संस्कार के बाद वे अपनी अपनी बाइक पर वापस जा रहे थे।

    जरनैलो और दर्शनी बाइक पर लखविंद्र सिंह के साथ थी। गांव भटली के पास बने नए बाइपास पर पहुंचे तो कार चालक ने लखविंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें लखविंद्र और जरनैलो सड़क पर जा गिरे। कार पेड़ से जा टकराई।

    यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी से घबराए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने हाई कोर्ट में लगाई गुहार, 10 दिन पहले घर में मिला था 'कुबेर का खजाना'

    इसमें जरनैलो, दर्शनी और लखविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लेकर गए। लखविंद्र और दर्शनी देवी को पीजीआइ रेफर कर दिया था। पीजीआइ जाते हुए उसकी सास दर्शनी देवी की मौत हो गई। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    मकान से नकदी व सामान चोरी

    एक और अन्य मामले में सेक्टर-17 निवासी निखिल का पुस्तैनी मकान बुडिया गेट पुलिस चौकी के पास है। 18 जनवरी को वह मकान पर गए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। वहां से एक एसी, पीतल, तांबे के बर्तन, टूंटियां और 80 हजार रुपए नकदी व जेवरात चोरी किया गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें: Bhiwani Crime: रफ्तार का दिखा कहर-कैंटर चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, खून से लथपथ ले गए अस्पताल; मौत