Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dilbagh Singh: 72 घंटे से INLD के पूर्व विधायक के घर पर ईडी की छापेमारी जारी, अन्य पार्टी के नेताओं के बीच बढ़ी बेचैनी

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 10:22 AM (IST)

    Haryana News हरियाणा के INLD पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर ईडी की रेड जारी है। यह छापेमारी करीब 72 घंटों से चल रही है। बताया जा रहा है क ...और पढ़ें

    Dilbag Singh house ED Raid: विधायक की गली में पसरा सन्नाटा
    Dilbag Singh house ED Raid: विधायक की गली में पसरा सन्नाटा

    जागरण संवाददाता,यमुनानगर। ED raids Dilbag Singh's House हरियाणा के INLD पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर ईडी की रेड जारी है। यह छापेमारी करीब 72 घंटों से चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के डायरेक्टर खुद उनके घर पर आ गए हैं। पूर्व विधायक के कुछ समर्थक एसपी से भी मिले थे। उनका कहना है कि हथियारों के लाइसेंस हैं और शराब का परमिट बना हुआ था। समर्थकों की बीच बेचैनी बढ़ गई है।

    दूसरे दल के नेता भी ईडी की इस कार्रवाई पर पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। विधायक की गली और आसपास में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्व विधायक के रिश्तेदार मॉडल टाउन निवासी बब्बल के घर दोबारा गई ईडी की टीम वहां से लौट चुकी है। दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी हैं। करीब 4 साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई थी।