Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ED Raid Dilbagh Singh: मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व विधायक के ठिकानों पर पांच दिन तक चली ED की रेड, दिलबाग हुए गिरफ्तार

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:28 PM (IST)

    Dilbagh Singh News अवैध खनन व मनी लांड्रिंग मामले में इनेलो नेता अभय चौटाला के समधी एवं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई सोमवार ...और पढ़ें

    पूर्व विधायक के आवास पर चल रही ईडी की रेड पूरी, टीम ने गाड़ियां आवास के अंदर बुलवाई
    पूर्व विधायक के आवास पर चल रही ईडी की रेड पूरी, टीम ने गाड़ियां आवास के अंदर बुलवाई

    HighLights

    1. मनी लांड्रिंग मामले दिलबाग के ठिकानों पर पांच दिन तक चली ED की रेड खत्म
    2. 100 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई
    3. दिलबाग सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी हुआ केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ED Raid Ends at Dilbagh Singh's House अवैध खनन व मनी लांड्रिंग मामले में इनेलो नेता अभय चौटाला के समधी एवं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई सोमवार को पांचवें दिन पूरी हुई।

    100 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई

    जिसके बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिलबाग के आवास पर 100 घंटे से ज्यादा जमी ईडी की टीम ने उनकी प्रापर्टी और बैंक संबंधी डिटेल गहनता से खंगाला।

    दिलबाग सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी हुआ केस दर्ज

    कुछ दस्तावेज विदेश में प्रापर्टी से संबंधित भी मिले हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर दिनेश वर्मा की शिकायत पर दिलबाग सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ है। कलेसर स्थित उनके फार्म हाउस से 294 गोलियां व विदेशी हथियार मिले थे।

    भाई राजेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर कही ये बड़ी बात

    वहीं पर दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र सिंह ने भाई की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस वार्ता की है। जहां उन्होंने कहा है विपक्ष को सरकार दबाना चाहती है इसलिए इस तरह कार्रवाई हो रही है। सिंह ने ये भी कहा कि उनके घर से कोई नगदी व गोल्ड नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें: Gurugram News: शादी का कार्ड बांटने गई युवती को German Shepherd ने बुरी तरह काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

    4 जनवरी को  दिलबाग और उनके करीबियों पर पड़े थे छापे

    प्रताप नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि इन हथियारों के लाइसेंस से संबंधित सोमवार को डीसी कार्यालय से रिपोर्ट ली जाएगी। ईडी की टीम ने चार जनवरी को दिलबाग और उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रराज उर्फ बब्बल और गुरबाज सिंह के यहां एक साथ छापे मारे थे।

    इसमें पांच करोड़ रुपये, तीन किलो सोना, विदेशी हथियार और विदेशी शराब मिली थी। अन्य सभी जगह से टीम जा चुकी है। पूर्व विधायक के घर पर जांच चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: गुरुग्राम के नाथूपुर इलाके में अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

    खबरें और भी