Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamunanagar Crime News: इंस्टाग्राम पर पहले की दोस्ती, फिर शादीशुदा युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

    Updated: Tue, 07 May 2024 05:22 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के यमुनानगर जिले से सभी को शर्मसार कर देने वाली खबर है। जहां पर एक युवती के साथ एक युवक ने गलता काम किया। आरोपित पहले से शादीशुदा है। जबकि युव ...और पढ़ें

    Yamunanagar News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादीशुदा युवक ने युवती से किया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक फोटो
    Yamunanagar News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादीशुदा युवक ने युवती से किया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. युवती की इंस्टाग्राम पर कासिम से हुई दोस्ती।
    2. एक होटल में आरोपित ने उसके साथ किया गलत काम।
    3. ससुराल में फोन कर युवती पर बनाया दवाब।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। (Haryana Crime Hindi News) सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ लापरा निवासी कासिम ने गलत काम किया। आरोपित शादीशुदा है। अब युवती का निकाह हो गया। इसके बावजूद आरोपित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। उसे परेशान कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

    युवती की इंस्टाग्राम पर कासिम से हुई दोस्ती

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, युवती की इंस्टाग्राम पर लापरा निवासी कासिम के साथ दोस्ती हुई थी। उस समय वह 17 वर्ष की थी। आरोपित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा में हड्डी का डॉक्टर है। वहीं पर उसकी दुकान है। 20 अप्रैल को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने घर लेकर गया।

    एक होटल में आरोपित ने उसके साथ किया गलत काम 

    उस समय आरोपित की पत्नी घर पर नहीं थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपित उसे अक्सर अपने साथ लेकर जाने लगा। कई बार दुकान के ऊपर बने कमरे में लेकर गया। जहां गलत काम किया। कलानौर स्थित एक होटल में भी आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: रोहतक में बीड़ी पीने की वजह से लगी भयंकर आग, तीन लोग झुलसे; अस्पताल में एडमिट

    ससुराल में फोन कर युवती पर बनाया दवाब 

    यदि उसका विरोध करती तो वह धमकी देने लगता। बाद में घर वालों ने युवती का निकाह कर दिया। उसने भी आरोपित से संबंध तोड़ लिया था लेकिन निकाह के बाद जब वह मायके में आई तो आरोपित ने फिर से उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसे धमकी देकर होटल में लेकर गया और गलत काम किया। ससुराल में फोन कर आरोपित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hisar Road Accident: कार में लगी भयंकर आग, पिता-पुत्र जलकर राख, मृतकों की नहीं हो पाई पहचान; ऐसे हुआ हादसा