विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: यमुनानगर में पूर्व भाजपा नेता जगदीश मित्तल का आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम सैनी होंगे शामिल

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:26 PM (IST)

पूर्व भाजपा संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल का बुधवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

यमुनानगर में पूर्व भाजपा नेता जगदीश मित्तल (फाइल फोटो)

यमुनानगर में पूर्व भाजपा नेता जगदीश मित्तल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्व भाजपा संगठन मंत्री जगदीश मित्तल का 78 वर्ष में निधन।

  2. आज दोपहर 12:30 बजे यमुनानगर में होगा अंतिम संस्कार।

  3. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पूर्व भाजपा संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगदीश मित्तल का 3 सितंबर को निधन हो गया। उनकी आयु 78 वर्ष थी और बीते 5 दिनों से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उपचार के दौरान उनका देहावसान हो गया। आज दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। उनके निधन से संघ परिवार, भाजपा और साहित्यिक जगत में शोक की लहर है।

जगदीश मित्तल लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वह राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जगदीश मित्तल का जगाधरी से भी गहरा संबंध रहा। उनके परिवार में उनके दो भाई प्रेम जी मित्तल और सीताराम जी मित्तल जगाधरी में निवास करते हैं। दोनों संघ परिवार से जुड़े हुए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।