Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर के जलाहू माजरा में दिखा विशालकाय अजगर, बकरी के बच्चे को निगलने के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:40 PM (IST)

    यामुनानगर के जलाहू माजरा गांव के जंगल में एक विशाल अजगर देखा गया, जिसका पेट फूला हुआ था और माना जा रहा है कि उसने बकरी के बच्चे का शिकार किया था। ...और पढ़ें

    यमुनानगर के जलाहू माजरा में दिखा विशालकाय अजगर (फोटो: जागरण)

    यमुनानगर के जलाहू माजरा में दिखा विशालकाय अजगर (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, छछरौली। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित गांव जलाहू माजरा के जंगल में सोमवार को विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

    ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन एवं वन्य जीव विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे कलेसर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

    ग्रामीणों के अनुसार अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने कुछ समय पहले ही बकरी के बच्चे का शिकार किया था। लोगों की भीड़ और आसपास शोर-शराबा होने के कारण अजगर ने बाद में शिकार को उगल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।

    वन एवं वन्य जीव विभाग के निरीक्षक ने क्या बताया?

    वन एवं वन्य जीव विभाग के निरीक्षक राजवीर ने बताया कि बरसात के मौसम में अजगर समेत कई वन्य जीव तेज जल बहाव और प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण मैदानी तथा आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे समय लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि अजगर स्वभाव से शांत होता है और सामान्य परिस्थितियों में मनुष्यों पर हमला नहीं करता। फिर भी किसी भी वन्य जीव के पास जाने, उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हादसा हो सकता है।

    राजवीर ने बताया कि कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य प्रदेश का महत्वपूर्ण संरक्षित वन क्षेत्र है। यहां अजगर, हाथी, तेंदुआ समेत कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। इनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर सूचना मिलने से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

    खबरें और भी

    अगर अजगर दिखे तो क्या करें?

    • घबराएं नहीं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
    • अजगर को छेड़ने या पकड़ने की कोशिश न करें।
    • आसपास भीड़ न लगने दें।
    • तुरंत वन एवं वन्य जीव विभाग को सूचना दें।
    • वन विभाग की टीम आने तक वन्य जीव पर नजर रखें, लेकिन उससे दूरी बनाए रखें।