Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के बिगड़े बोल, PM मोदी और CM मनोहर लाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 05:28 PM (IST)

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। चौधरी उदयभान ने यह भी कहा कि ...और पढ़ें

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के बिगड़े बोल, PM मोदी और CM मनोहर लाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के बिगड़े बोल, PM मोदी और CM मनोहर लाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

    HighLights

    1. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
    2. चौधरी उदयभान ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे।
    3. उदयभान ने कहा कि मुख्यमंत्री आराम की नींद सो रहे हैं।

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। Udaybhan On PM Modi And CM Manohar Lal कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम मनोहर लाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वह आईएमके के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता डाक्टर राजन शर्मा पर आयोजित कार्यक्रम में आए हुए थे। उनकी माता कृष्णा पंडित पूर्व मंत्री और पिता जेपी शर्मा पूर्व विधायक रह चुके हैं।

    चौधरी उदयभान (Udaybhan) ने कहा कि यह घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारों की सरकार है। आज पूरी तरह से प्रदेश में सरकार का दीवाला पिट चुका है। राज्य पूरी तरह से कर्ज के जाल में फंस चुका है। कोई पूछने वाला नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बिल्कुल आराम की नींद हो रहा है। उनको जनता से कोई मतलब नहीं है। कोई सरोकार नहीं है। हमारा साथी जुलफान कह रहा था कि इनको कुछ नहीं पता।

    ये भी पढ़ें- Haryana: पुलिस कर्मचारी से विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी, बेटी को मिलने जाना था लंदन; ऐसे लगा चूना

    सीएम मनोहर लाल और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

    उदयभान ने इस पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल पर आपात्तिजनक टिप्पणी की। चौधरी उदयभान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए कहा कि उनको पता ही नहीं है कि घर परिवार क्या होता है।

    प्रदेशाध्यक्ष के यह शब्द सुनकर कार्यकर्ता खिलखिलाकर हंसे। हालांकि भाजपा व अन्य दल आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा कर रहे हैं। वहीं, चौधरी उदयभान ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे।

    'आम चले गए, दूसरा सीजन आ गया'

    उदयभान ने इनेलो को भाजपा का दूसरा स्वरूप बताया।  दोनों दल मिले हुए हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनेलो खत्म हो चुकी है। अब खुद के लिए जगह तलाशी जा रही है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम का सीजन खत्म हो गया। अब दूसरा सीजन आ गया है। जेजेपी का भी कोई अस्तित्व नहीं बचा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Haryana News: सल्फर फ्री चीनी तैयार करेगा सरस्वती शुगर मिल, विदेश में बढ़ेगी डिमांड; किसानों की भी होगी चांदी