Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, निकाह का झांसा देकर दो बार कराया गर्भपात

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:41 PM (IST)

    हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले में तलाकशुदा महिला से इमरान नाम के एक शख्स ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी पीड़िता का दो बार ग ...और पढ़ें

    निकाह का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म (जागरण फाइल फोटो)
    निकाह का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
    2. निकाह का दिया था झांसा
    3. आरोपी ने दो बार कराया गर्भपात

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले में एक महिला से निकाह का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, इमरान नाम के टोडरपुर निवासी ने एक तलाकशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है। दो बार महिला गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया।

    अब वह तीसरी बार गर्भवती है। आरोपित उस पर फिर से गर्भपात का दबाव बना रहा है। जब महिला ने निकाह के लिए कहा तो इमरान ने मना कर दिया।

    प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करती है पीड़िता

    पीड़िता के शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। उसके तीन बच्चे हैं जो उसी के साथ रहते हैं। वह टोडरपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करती है।

    फैक्ट्री के पास ही इमरान का सैलून है। जिसके चलते उससे जान पहचान हो गई। आरोपित ने उससे निकाह का वादा किया। कहा कि वह उसके तीनों बच्चों को भी साथ रखेगा।

    कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

    पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह घर पर थी, तभी आरोपित कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपित ने बेहोशी का फायदा उठाकर गलत काम किया। जब होश में आई और आरोपित से इस बारे में बात की तो उसने निकाह करने का वादा किया।

    वह खर्च के लिए कुछ रुपये भी देकर गया। इसके बाद आरोपित उसके पास आने लगा। इस दौरान वह संबंध भी बनाता था। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया।

    यह भी पढ़ें: 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, 12वीं के छात्र ने क्यों उठाया खौफनाक? मौत का राज जानने में जुटी पुलिस

    पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

    पीड़िता इमरान से जब भी निकाह की बात कहती थी तो वह टाल मटोल करने लगता था। जब यह बात खुलने लगी तो आरोपित की ओर से अकरम, इसरार व शोएब आए और आरोपी से उसका निकाह कराने का वादा किया।

    खबरें और भी

    चार दिन पहले आरोपित दोबारा उसके घर पर आए और गाली गलौज करते हुए मोबाइल छीनकर ले गए। जिसके बाद पीड़िता ने पड़ोसी के मोबाइल से डायल 112 को काल की। पुलिस आई और आरोपित को अपने साथ लेकर गई।

    हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उसे छोड़ दिया गया क्योंकि आरोपित ने निकाह का वादा कर लिया था। बाद में वह फिर मुकर गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

    यह भी पढ़ें: Kotdwar: आठ माह की गर्भवती ने पति पर लगाया दुष्‍कर्म का आरोप, क्‍या है पूरा मामला? पढ़ें