Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime News: वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पति ने पत्नी के बारे में लिखी अश्लील बातें, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

    Updated: Thu, 02 May 2024 04:14 PM (IST)

    यमुनानगर जिले (Yamunanagar News) से दो मामले सामने आ रहे हैं। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। पहले केस में एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ वाट्सएप पर अभ ...और पढ़ें

    Yamunanagar Crime News: वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पत्नी के बारे में लिखी अश्लील बातें, पति पर केस
    Yamunanagar Crime News: वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पत्नी के बारे में लिखी अश्लील बातें, पति पर केस

    HighLights

    1. आरोपित केस को वापस लेने का बना रहा दबाव-पत्नी का आरोप।
    2. इंस्टा पर लाइव होकर युवक को दी धमकी, आरोपित काबू।
    3. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। (Haryana Crime Hindi News) दहेज प्रताड़ना के केस को वापस लेने को लेकर महिला पर पति दबाव बना रहा है। उसके बारे में अभद्र टिप्पणी कर वाट्सएप पर स्टेटस लगा रहा है। जिससे महिला परेशान है। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपित पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया।

    आरोपित केस को वापस लेने का बना रहा  दबाव-पत्नी का आरोप

    पुलिस (Yamunanagar Police) को दी शिकायत के अनुसार, महिला का अपने पति बैंक कर्मी महेश के साथ दहेज प्रताड़ना का केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपित इस केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह उसके बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहा है।

    इसका स्टेटस वाट्सएप पर भी लगाया। आरोप है कि महिला के सहकर्मी के साथ संबंध बताकर वाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। जिससे उसकी बदनामी हो रही है। केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अलग-अलग नंबरों से काल करा रहा है। जिससे वह परेशान है।

    इंस्टा पर लाइव होकर युवक को दी धमकी, आरोपित काबू

    वहीं दूसरा मामला आजादनगर कालोनी का है। दहां पर निवासी भीम को इंस्टाग्राम पर लाइव होकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप जतिन व अभिषेक पांडे पर लगा है। आरोपितों के साथ उसका पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। जिस वजह से वह रंजिश रखे हुए हैं। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: पानीपत में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

    आजादनगर कालोनी निवासी भीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जवाहरनगर निवासी जतिन व शांति कालोनी निवासी अभिषेक पांडे के साथ उसका पूर्व में झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर वह रंजिश रखे हुए हैं। आरोपित उसे धमकी दे रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर लाइव होकर उसे गालियां देते हैं और टांगें तोड़ने की धमकी देते हैं। आरोपित उसके साथियों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह दहशत में है। शिकायत पर पुलिस (Haryana Police) ने केस दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: पड़ोसन के साथ सिरसा आई महिला चलती बस से गिरी, हेड इंजरी से मौत