Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ममता पर दाग! जन्म देते ही झाड़ियों में नवजात को फेंका, रोने की आवाज सुन महिला ने उठाया और पुलिस को सौंपा

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:56 AM (IST)

    यमुनानगर के सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियां में नवजात मिली है। नवजात कुछ समय पहले ही जन्मी है। मंगलवार की रात को इस नवजात को ...और पढ़ें

    जन्म देते ही झाड़ियों में नवजात को फेंका (सांकेतिक तस्वीर)
    जन्म देते ही झाड़ियों में नवजात को फेंका (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. जन्म देते ही पॉलिथीन में लपेट झाड़ियों में फेंकी नवजात बच्ची
    2. रोने की आवाज सुन रास्ते से गुजर रही महिला ने उठाया
    3. पुलिस को सौंपी गई बच्ची

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। Yamunanagar Crime News: यमुनानगर के सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियां में नवजात मिली है। नवजात कुछ समय पहले ही जन्मी है। मंगलवार की रात को इस नवजात को यहां पर फेंका गया।

    वहां से गुजर रही महिला को नवजात के रोने की आवाज आई तो उन्होंने उसे उठाया। इसके बाद ही पुलिस को पता लगा। पुलिस ने नवजात को रेस्क्यू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।

    झाड़ियों में पड़ी थी नवजात बच्ची

    नवजात को जन्म देने वाली युवती व उसे यहां फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सीमा नाम की महिला तेजली स्टेडियम के पास से गुजर रही थी। तभी उसने पिछली दीवार के पास नवजात के रोने की आवाज आई।

    उसने देखा तो झाड़ियां में पानी में एक नवजात लिपटी हुई थी। नवजात खून से भी लथपथ थी। जिससे यही अंदेशा है कि नवजात को कुछ समय पहले ही जन्म दिया गया था। लोक लाज के दर से उसे यहां फेंक दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: बारिश पर अब लगेगा ब्रेक, मानसून की होगी विदाई; पढ़ें अब कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    नवजात को घर ले आई महिला

    महिला सीमा नवजात को उठाकर अपने घर ले आई। पति को उन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी दी। जिस पर उनके पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके घर पहुंची और नवजात को अपने साथ लेकर अस्पताल में दाखिल कराया। पीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला का कहना है कि नवजात को निक्कू वॉर्ड में दाखिल किया गया है।

    डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। अभी उसकी हालत के बारे में कुछ करना जल्दबाजी होगी। वहीं, अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज रजत ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Gurugram News: सोसायटी के गार्ड ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, अलार्म बजने पर भाग गया