Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी के चरित्र पर था शक तो उतार दिया मौत के घाट, फिर खुद भी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; देर रात हुआ था झगड़ा

    By Avneesh kumar Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 01:14 PM (IST)

    यमुनानगर में 30 वर्षीय सचिन ने अपनी पत्नी 26 वर्षीय भारती की गला रेतकर हत्या (Husband Killed Wife) कर दी। उसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या
    2. हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
    3. पत्नी के चरित्र पर शक था।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। Yamunanagar Crime news: यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के वीणानगर कैंप निवासी 30 वर्षीय सचिन ने अपनी पत्नी 26 वर्षीय भारती की गला रेतकर हत्या (Husband Killed Wife) कर दी। उसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

    कब हुआ मामले का खुलासा? 

    मामला उस समय खुला जब मृतका की बहन ने मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। मृतक सचिन मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी जागरण व भजन संध्या का कार्य करती थी।

    हत्या से पहले भी पति-पत्नी में हुआ झगड़ा

    वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। दोनों के बीच अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। वीरवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस बीच मृतका भारती की बहन का कॉल आया तो उसे भी आरोपित सचिन ने यह कह दिया कि वह सो गई है। बाद में उसने खुद भी फंदा लगा लिया।

    आसपड़ोस के लोगों को भी नहीं लगा पता

    जब पुलिस पहुंची तो अंदर से गेट बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर भारती का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा हुआ था। जबकि सचिन फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है। उनके स्वजन को इस बारे में सूचना दी गई है। इस वारदात का आसपास के लोगों को भी पता नहीं लग सका। सुबह होने पर उन्हें पता लगा कि दंपती की मौत हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Crime: फैक्ट्री में किशोरी से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या, शव चादर में लपेट छत पर कबाड़ में डाला

    चरित्र पर करता था शक

    गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि अभी तक यही सामने आया कि सचिन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिस वजह से उनके बीच झगड़ा होता रहता था। मृतकों के स्वजन के बयान लिए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-  हरियाणा में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, यमुनानगर में नौ और अंबाला में दो ने तोड़ा दम; ठेकेदार समेत पांच गिरफ्तार