यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi Roadways Buses: होली पर घर जाने की टेंशन छोड़ो, इन रुटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की ज्यादा बसें; पढ़ लीजिए पूरी जानकारी
होली में यदि आप अपने घर जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती है। इसी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने एक ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली पर 26 तो चंड़ीगढ़ पर दौड़ती है 29 बसें।
- दिल्ली व चंड़ीगढ़ मार्ग पर बसों को लगाने के लिए सूची हो रही तैयार।
- स्थानीय मार्गों पर भी बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। होली के पर्व पर यदि आपको ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है तो चिंता छोड़ दीजिए, रोडवेज विभाग आपकों बसों के माध्यम से घर तक पहुंचाएंगा। जिससे आप अपने परिजनों के साथ होली (Holi 2024) के पर्व का आनंद ले सके। इसके साथ ही स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली व चंड़ीगढ मार्ग पर यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी क्योंकि यहां पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।
22 मार्च से 26 मार्च तक अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
रंगों के त्योहार होली पर रोडवेज बस (Haryana Roadways Buses) से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज की ओर से 22 मार्च से 26 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। होली पर्व पर राेडवेज की करीब 200 से ज्यादा बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके साथ ही 20 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
इस रुट पर सबसे ज्या दिया जा रहा ध्यान
दिल्ली व चंडीगढ़ रुट (Delhi Chandigarh Route) पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले यूपी व बिहार के श्रमिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में बसों को भेजा जाएगा।
जिससे होली पर्व के अवसर पर लोग अपने घरों पर सुविधा व समय से जा सकें। वहीं जिन रूटों पर भी समय के अनुसार भीड़ होगी उन रूटों पर अधिक बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए रोडवेज के अधिकारी रूट चार्ट तैयार कर लिए हैं।
खबरें और भी
दिल्ली के लिए 26 तो चंड़ीगढ़ के लिए दौड़ती है 29 बसें
यमुनानगर डिपो की दिल्ली रूट पर 26 तो चंड़ीगढ़ रूट पर 29 बसों को रोजाना संचालन होता है। इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में इन रूटों पर कितनी अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी सूची तैयार कर रहे हैं।
दिल्ली पर 50 के करीब व चंड़ीगढ रुट पर 35 बसों का संचालन करने की योजना बनाई गई है। यमुनानगर डिपो (Yamunanagar News) के पास 180 बसों का बेड़ा उपलब्ध है।
होली पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है। दिल्ली व चंड़ीगढ़ रूटों पर बसों की संख्या बढाई गई है। वहीं स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्री समय से घर पहुंच सके।
संदीप सैनी, ट्रैफिक मैनेजर यमुनानगर डिपो।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में Ayushman Yojana के तहत आज से फिर शुरू हुआ इलाज, IMA के आदेश के बाद इस कारण कर दिया गया था बंद