विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में मौसी के बेटी ने शादी से किया इनकार तो जावेद ने चाकू से किया हमला, गर्दन पर लगे 20 टांके

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:02 PM (IST)

प्रतापनगर के देवधर गांव में रिश्ते की बात ठुकराने पर जावेद ने अपनी मौसेरी बहन अमीषा पर चाकू से हमला ...और पढ़ें

रिश्ते से इनकार पर मौसेरी बहन पर किए थे चाकू से वार, आरोपित पर केस।

रिश्ते से इनकार पर मौसेरी बहन पर किए थे चाकू से वार, आरोपित पर केस।

HighLights

  1. रिश्ते की बात ठुकराने पर मौसेरे भाई का हमला।

  2. युवती के गले, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें।

  3. आरोपित जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

संवाद सहयोगी, प्रतापनगर। गांव देवधर में रिश्ते की बात को लेकर हुई कहासुनी में मौसेरी बहन पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपित जावेद पर केस दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि जावेद की युवती के साथ रिश्ते की बात चल रही थी लेकिन युवती के स्वजन आपत्ति जता रहे थे। इसे लेकर ही आरोपित रंजिश रखे हुए था और उसने वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत में देवधर निवासी अमीषा ने बताया कि उसकी मौसी के बेटे खदरी निवासी जावेद के साथ रिश्ते की बात चल रही थी। माता-पिता इसके लिए राजी नहीं थे। इसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था। मंगलवार की शाम को वह घर पर अकेली थी। तभी जावेद आया।

उसे पीने के लिए पानी दिया। जैसे ही पानी देकर पीछे मुड़ी तो जावेद ने चाकू से नाक व दाएं गाल पर वार कर दिया। उससे बचने के लिए हाथ आगे किए तो अंगुलियों में चाकू लगा। बाद में आरोपित ने गर्दन पर वार किया। शोर मचाते हुए घर से बाहर भागने लगी लेकिन बरामदे में ही गिरकर बेहोश हो गई।

स्वजन पहुंचे और उसे अस्पताल में लेकर गए। मेडिकल जांच में युवती के शरीर पर कुल सात चोटें दर्ज की गईं। इनमें गर्दन पर सात सेंटीमीटर लंबा टांके वाला घाव, चेहरे और हाथों की अंगुलियों पर लगी चोटें शामिल हैं। गर्दन पर 20 टांके लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।