हरियाणा: यमुनानगर-जगाधरी यात्रियों को बड़ी राहत, कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन सेवा सितंबर तक बढ़ी
रेलवे ने सावन और आगामी त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

हरियाणा: यमुनानगर-जगाधरी यात्रियों को बड़ी राहत (जागरण फोटो)
HighLights
कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन सेवा सितंबर तक बढ़ी।
यमुनानगर-जगाधरी यात्रियों को त्योहारों पर मिलेगी राहत।
कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी, नियमित ट्रेनों पर दबाव घटेगा।
जागरण संवाददाता. यमुनानगर। सावन व आगामी त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को देख रेलवे ने कटिहार-अमृतसर-कटिहार (ट्रेन आन डिमांड) विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से बिहार, उत्तरप्रदेश, हरियाणा व पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तरी रेलवे द्वारा 29 जुलाई को जारी निर्देश के अनुसार ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन हर बुधवार व 05735 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन हर शुक्रवार पूर्व निर्धारित मार्ग, समय व स्टापेज के साथ संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों के पांच-पांच अतिरिक्त फेरे स्वीकृत किए गए हैं। रेलवे के आदेशानुसार 05736 विशेष ट्रेन का संचालन पांच अगस्त से दो सितंबर तक और 05735 स्पेशल ट्रेन का संचालन सात अगस्त से चार सितंबर तक जारी रहेगा।
ट्रेन मौजूदा मार्ग, समय व ठहराव में बिना किसी बदलाव के चलेगी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में यात्री पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार के लिए सफर करते हैं। ऐसे में विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ने से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों को इस संबंध में प्रचार-प्रसार करने और यात्रियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।