यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Crime: घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत; जांच में जुटी पुलिस
Yamunanagar Crime यमुनानगर में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की तीन बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने उसको मकान दिखाने के लिए घर से बुलाया था। वारदात से लो ...और पढ़ें

यमुनानगर, जागरण संवाददाता: जगाधरी के गोमती मोहल्ला के 36 वर्षीय प्रापर्टी डीलर व टिफिन की सर्विस करने वाले की तीन बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने उसको मकान दिखाने के लिए घर से बुलाया था। दिनदिहाड़े हुई हत्या की वारदात से लोग दहशत में आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शहर जगाधरी पुलिस को गोमती कालोनी निवासी अन्नू ने बताया वह फैक्ट्री में नौकरी करता है। जीजा जसपाल पुत्र कुलदीप के साथ ही रहता है। जसपाल टीफिन की सप्लाई का काम करता है। साथ में मकान किराए पर दिलवाने का काम भी था।
शहर जगाधरी पुलिस को गोमती कालोनी निवासी अन्नू ने बताया वह फैक्ट्री में नौकरी करता है। जीजा जसपाल पुत्र कुलदीप के साथ ही रहता है। जसपाल टीफिन की सप्लाई का काम करता है। साथ में मकान किराए पर दिलवाने का काम भी था।
फोन आया मोबाइल पर
18 जून को समय करीब 11:30 बजे वह अपने जीजा के साथ कल्याण नगर में था। इसी दौरान उनके जीजा के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया । काल करने वाले व्यक्ति ने किराए का मकान दिखाने के लिए हुंडे वाले फार्म हाउस पर आने के लिए कहा। काल सुनने के बाद वह अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर हुंडे वाले फार्म हाउस के लिए निकल गया। वहां पर पहुंच तो पहले से तीन लड़के खड़े हुए थे। इससे पहल कुछ समझ पाते उनमें से दो लड़कों उसके जीजा को पकड़ कर अलग ले गए।
खबरें और भी
पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया
अन्नु ने बताया कि आरोतियों ने उसके जीजा को पकड़ लिया और सभी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया । वह अपने जीजा को बचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बदमाशों ने उनको पास नहीं आने दिया। उसकी आंखों के सामने ही पीट-पीटकर उसके जीजा लहूलुहान कर दिया। अधमरा होने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने जीजा के भाई मंजीत को फोन कर घटने की बारे में जानकारी। दोनों ने किसी तरह से उसको अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हत्यारों को पहचान लूंगा
उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपितों को सामने आने पर पहचान लेगा। उसकी आंखों के सामने उसका जीजा तड़प रहा था। गुजारिश करने पर भी आरोपितों ने रहम नहीं किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।