Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dog Attack: गली में घूमते पिटबुल का दिखा आतंक, ऑटो चालक व छात्रों सहित कईयों को बनाया अपना शिकार

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 04:12 PM (GMT+05:30)

    गांधीनगर थाना क्षेत्र के कांसापुर में पिटबुल कुत्ते (Pitbull Attack) ने कई लोगों पर अटैक किया। जिस कारण से इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में नगर निगम औ ...और पढ़ें

    Pitbull Attack: गली में घूमते पिटबुल कुत्ते ने ऑटो चालक और छात्रों सहित कईयों को काट खाया।
    Pitbull Attack: गली में घूमते पिटबुल कुत्ते ने ऑटो चालक और छात्रों सहित कईयों को काट खाया।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के कांसापुर में पिटबुल कुत्ते ने कई लोगों को काट खाया। जिससे हड़कंप मच गया। लोग भी घबराकर गली से गुजरने से बचने लगे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

    नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर बेहोश करने के बाद कुत्ते का रेस्क्यू किया। हालांकि अभी यह नहीं पता लग सका है कि यह कुत्ता किसका है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

    सोमवार की दोपहर को गली में घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने पहले एक ऑटो चालक राजेंद्र को काट खाया। इसके बाद दो छात्रों व एक महिला पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह भी घायल हो गए। कई लोगों को कुत्ते के काटने की सूचना से हड़कंप मच गया।

    लोग एकत्र हुए तो यह कुत्ता छिपकर एक ऑटो में बैठ गया लेकिन लोग वहां से निकलने से भी बचने लगे। उनमें दहशत बनी रही। लोगों ने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महरूफ अली पुलिस के साथ पहुंचे। जिन लोगों को कुत्ते ने काट खाया (Dog Bite) था। उन्हें लोगों ने पहले ही अस्पताल में भिजवा दिया था। इनको स्वजन निजी अस्पतालों में लेकर गए।

    नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम भी पहुंची

    जब कुत्ते को पकड़ा नहीं गया तो नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम को बुलाया गया। उन्होंने भी कुत्ते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया , लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। जब भी कुत्ते को पकड़ने जाते तो वह खूंखार रूप दिखाते हुए भौंकने लगता।

    खबरें और भी

    जिससे घबराकर टीम भी पीछे हटती रही। बाद में इंजेक्शन लगाकर उसे काबू किया गया। अब उसे नगर निगम की टीम अपने साथ लेकर गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह से खूंखार कुत्ते को सड़क पर छोड़ना ठीक नहीं है।

    यह बच्चों पर भी हमला कर सकता है। वहीं गांधीनगर थाना प्रभारी (Haryana Police) महरूफ अली ने बताया कि अभी उनके पास किसी ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। कुत्ते के मालिक का पता लगाया जा रहा है। कुत्ता पिटबुल ही बताया जा रहा है। मालिक का पता कर कार्रवाई की जाएगी।