हरियाणा के यमुनानगर में बायो गैस प्लांट में निवेश के नाम पर 12 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
यमुनानगर में तीन लोगों को बायो गैस प्लांट में निवेश कर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ...और पढ़ें
-1793009351454_m.webp)
यमुनानगर में बायो गैस प्लांट में निवेश के नाम पर 12 लाख की ठगी का मामला।
HighLights
बायो गैस प्लांट में निवेश का झांसा दिया गया
तीन लोगों से 12 लाख रुपये की ठगी हुई
फर्कपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सरकारी मान्यता प्राप्त बायो गैस प्लांट में निवेश करने का झांसा देकर तीन लोगों से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप कुरुक्षेत्र के गांव गुहाण स्थित आरएनजे बायोग्रीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राजेश लाठर, मोहम्मद शहनवाज भारती उर्फ शान भारती और संजय पर लगा है।
आरोपितों ने दावा किया था कि इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कर चुके हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन सीएम करेंगे। निवेश करने पर 20 माह में राशि दोगुनी होने का झांसा दिया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडेबर निवासी परविंद्र सिंह, राकेश कुमार और गांव बैंडी निवासी तोष कुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात चार मई 2025 को कुरुक्षेत्र जिले में राजेश लाठर, मोहम्मद शहनवाज भारती उर्फ शान भारती और संजय से हुई थी।
आरोपितों ने स्वयं को आरएनजे बायोग्रीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और आरएनजे बायोग्रीन एंड टेक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया। दावा किया कि कंपनियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होने और बायो गैस की बिक्री के लिए सरकारी उपक्रम से समझौता होने की बात कही।
आरोपितों ने कंपनी में निवेश करने पर 20 महीने में रकम दोगुनी करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत तक लाभ देने का भरोसा दिया। पांच लाख रुपये से अधिक निवेश करने वालों को इकरारनामा और सुरक्षा के तौर पर चेक भी दिए गए। उनकी बातों में आकर तैयार हो गए।
आरोपितों को अलग-अलग कर 12 लाख रुपये दे दिए। आरोपितों ने उनके और रिश्तेदारों के नाम पर कंपनी में अलग-अलग आइडी बनाईं, लेकिन निवेश पर कोई लाभ नहीं दिया। काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं आए तो आरोपितों से बात की और रुपये वापस मांगे तो वे धमकी देने लगे।
इस संबंध में एसपी को शिकायत दी गई। जिसके बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। आरोपितों ने 31 दिसंबर 2025 तक का समय मांगा था लेकिन रुपये नहीं दिए। फिर दोबारा शिकायत दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।