Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा: करवा चौथ बीतते ही पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, बेटे के साथ मिलकर पहले पीटा फिर रेत दिया गला

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 06:11 PM (IST)

    Haryana Crime News हरियाणा के यमुनानगर इलाके में एक खौफनाक घटना सामने आई है। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के न्यू जैन नगर में किराए के मकान में रह रहे 40 वर ...और पढ़ें

    यमुनानगर में पत्नी ने बेटे के संग पति की कर दी हत्या (जागरण फाइल फोटो)
    यमुनानगर में पत्नी ने बेटे के संग पति की कर दी हत्या (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा में शराब पीकर ऑटो चालक करता था मारपीट
    2. बेटे के संग मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
    3. आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसका बेटा फरार है

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। करवा चौथ के कुछ दिन बाद ही यमुनानगर के सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के न्यू जैन नगर में किराए के मकान में रह रहे 40 वर्षीय ललन राम की उसकी पत्नी और बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी।

    इससे पहले उसे पीटा गया। फिर, गला रेता गया। वारदात को वीरवार की सुबह अंजाम दिया। पुलिस को शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे सूचना मिली। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया।

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद शव कमरे में पड़ा रहा। जबकि आरोपितों ने खाना बनाया और खाया ताकि किसी को शक न हो।

    मकान मालकिन कविता के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक मूल रूप से बिहार के जिला लक्खीसराय के वार्ड नंबर 20 विषहरी स्थान का रहने वाला है।

    पत्नी हिरासत में बेटा अभी फरार

    आरोपित पत्नी यशोदा को हिरासत में लिया गया है। बेटा फरार है। अर्जुन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है। स्वजन के बिहार से आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। मृतक ललन ऑटो चालक था। जिस मकान में वह रहता था, उसमें चार कमरे हैं।

    उनमें बिहार के ही लोग बतौर किरायेदार रहते हैं लेकिन त्योहारों की वजह से सभी अपने गांव में गए हुए थे। जबकि ललन राम अपनी पत्नी, बेटे सुमित व पांच वर्षीय बेटी के साथ यही पर था।

    ललन के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसका एक भाई है। जिससे भी उसका अधिक संपर्क नहीं रहता। इसलिए वह गांव नहीं जाता था।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस की मुहर से पहले ही विपक्ष के नेता की भूमिका में दिखे हुड्डा, क्या हाईकमान सौंपेगा ये जिम्मेदारी?

    रात को वह ऑटो चलाता और दिन में शराब पीता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा रहता था। कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात को पता लगा कि ललन की तेजधार हथियार से चोट लगने से मौत हो गई है।

    शरीर पर मिले चोट के निशान

    जब वह मकान पर पहुंची तो उसका शव बेड के पास था। गले, दाहिने हाथ, बाई आंख पर चोट लगी हुई थी। आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई।

    खबरें और भी

    आरोपित यशोदा ने पुलिस को किया गुमराह जिस समय पुलिस मृतक के घर पर पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी यशोदा व पांच वर्ष की बेटी मिली।

    उसने पुलिस को बताया कि पति ने आत्महत्या की है। जब पुलिस ने शव को देखा तो उससे बदबू उठ रही थी। आसपास बिखरा खून भी सूख चुका था। आरोपित ने यह भी बताया कि उसके पास केवल एक बेटी है।

    जब पुलिस उसे कार्रवाई के लिए अपने साथ अर्जुन नगर चौकी में लेकर पहुंची तो वहां पर एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे पहचान लिया, क्योंकि वह कुछ दिन पहले अपने बेटे के साथ पति के विरुद्ध शिकायत देने आई थी।

    बेटे का आरोप था कि उसका पिता उसे मोबाइल नहीं देता है। जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा सत्र में तू-तू मैं-मैं... अनिल विज को हुड्डा बोले, 'आप कहें तो मैं अपने विधायकों को बाहर ले जाऊं'