विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: महज 16 साल की उम्र में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज

By Avneesh kumar Edited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 24 Sep 2023 03:56 PM (GMT+05:30)

यमुनानगर (Yamunanagar) के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि किशोरी की ...और पढ़ें

6 साल की उम्र में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज
6 साल की उम्र में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज

HighLights

  1. 16 साल की उम्र में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म
  2. एक वर्ष पहले की थी शादी, प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में करवाया भर्ती
  3. गांधीनगर थाना पुलिस ने पति पर पॉक्सो के तहत किया केस दर्ज

यमुनानगर, जागरण संवाददाता: गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। उसने अपने प्रेमी आनंद से शादी कर ली। दोनों यहां किराये के मकान में रहते हैं। आधार कार्ड में आयु कम होने पर नागरिक अस्पताल जगाधरी से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी के बयान लिए। हालांकि, मेडिकल आफिसर डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी ने पुलिस कार्रवाई से किया इंकार

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के भागलपुर निवासी किशोरी का वहीं के आनंद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के स्वजन ने आपस में बातचीत की और उनकी शादी के लिए राजी हो गए। लगभग एक वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली थी। इस बीच वह गर्भवती हो गई। अब छह महीने से यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। 22 सितंबर को उसे प्रसव पीड़ा होने पर जगाधरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें: Haryana: 25 सितंबर से शुरू होगी प्रदेश में धान खरीद, DCM चौटाला बोले- 48 घंटों के भीतर करें किसानों की पेमेंट

मेडिकल ऑफिसर की शिकायत पर पति पर केस दर्ज

हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों ठीक हैं लेकिन जच्चा की आयु आधार कार्ड में 16 वर्ष है। इस हिसाब से यह किशोरी अभी शादी योग्य नहीं हुई थी। इस आधार पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, किशोरी ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Rohtak News: भैंस के चक्कर में युवक को लगी 97 हजार रुपये की चपत, सोशल मीडिया पर कुछ यूं हुआ ठगी का शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।