विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: प्रदूषण मुक्त होगा सफर साथ ही रूटों पर कम होगी दूरी, 50 नई इलेक्ट्रिक बसों में लोग इस दिन से कर पाएंगे यात्रा

By Avneesh kumar Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 02 Jan 2024 12:11 PM (IST)

Yamunanagar News सरकार ने किलोमीटर स्कीम(Kilometer Scheme) में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया है। इसके तहत पहले चरण में ...और पढ़ें

जगाधरी बस स्टैंड से होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन। जागरण
जगाधरी बस स्टैंड से होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन। जागरण

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण मुक्त होगा सफर, रूटों पर कमी होगी दूर
  2. जिले को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें
  3. 26 जनवरी से होगा बसों का संचालन

अवनीश कुमार, यमुनानगर। सरकार ने किलोमीटर स्कीम में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है। जिले को पहले चरण में 50 बसें मिलेगी। इन बसों से प्रदूषण मुक्त सफर होगा। चार्जिंग से लेकर रिपेयर व बिजली खर्च का जिम्मा कंपनी का रहेगा। डिम्ट कंपनी इनकी देखरेख करेगी। इन बसों के जगाधरी बस स्टैंड पर व्यवस्था की गई है।

जगाधरी बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग को छोड़कर अन्य पूरा परिसर कंपनी के हवाले किया जा रहा है। यहीं पर कंपनी चार्जिंग प्वाइंट से लेकर कार्यालय व बसों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। 26 जनवरी को इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

लोकल रूटों पर होगा लाभ

इलेक्ट्रिक बसों में 55 सीट होंगी और एक बस 12 मीटर लंबी होगी। इन बसों को 200 किमी के दायरे में ही चलाया जाएगा, क्योंकि इन बसों की क्षमता एक बार चार्ज करने के बाद 150 से 200 किमी तक चलने की है। इससे लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: Haryana: न्याय संहिता बिल के विरोध में प्राइवेट बस व ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, आम लोगों को हो रही काफी परेशानी

कॉलेज व स्कूल में आने व जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा। वहीं इन बसों के आने से प्रदूषण की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। रोडवेज के बेड़े में बसें बढ़ जाएगी। फिलहाल कई रूटों पर बसों की कमी है। इन बसों के आने से वह समस्या भी दूर हो जाएगी।

कंपनी का है पूरा सैटअप

बसों के संचालन से लेकर चार्जिंग सहित सभी व्यवस्था निजी कंपनी डिम्ट की होगी। इन बसों में परिचालक केवल सरकारी होंगे। जबकि ड्राइवर कंपनी ही रखेगी। बसों का मैंटीनेंस भी निजी कंपनी ही देखेगी। जगाधरी बस स्टैंड पर सैटअप तैयार किया गया है।

सिटी बस की भी मिल सकती है सुविधा

इलेक्ट्रिक बसें आने से सिटी बस सेवा चलने की भी उम्मीद है। लगभग 13 वर्ष पहले सिटी बस की सेवा थी लेकिन अब यह बंद पड़ी है। इस समय आटो रिक्शा का किराया भी काफी अधिक हो गया है। कम से कम 20 रुपये किराया है। ऐसे में यदि सिटी बस सेवा शुरू होती है तो उसका किराया भी इन आटो रिक्शा से कम रहने की उम्मीद है।

रोडवेज जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि जिले को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। इन बसों का संचालन निजी कंपनी करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है। शनिवार को भी कंपनी व विभाग के अधिकारियों ने जगाधरी बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। 26 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Rohtak: नशे के खिलाफ युवाओं के लिए चलाया गया 'दारू छोड़ो दूध पीयो अभियान', पूर्व CM हुड्डा भी कार्यक्रम में हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।