Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में नाले में गिरी दो साल की बच्ची, एक किलोमीटर दूर मिला शव

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:14 PM (IST)

    यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी में दो वर्षीय पलक की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। घंटों की तलाश के बाद उसका शव घर से एक किमी दूर मिला। ...और पढ़ें

    यमुनानगर में खुले नाले ने ली मासूम पलक की जान।

    यमुनानगर में खुले नाले ने ली मासूम पलक की जान।

    HighLights

    1. दो वर्षीय पलक की खुले नाले में गिरने से मौत

    2. शव घर से एक किलोमीटर दूर नाले में मिला

    3. खुले नाले को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। विजय कॉलोनी से सटी शिवपुरी में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर से गुजर रहे नाले में गिरने से दो वर्षीय पलक मौत हो गई। घंटों तलाश के बाद देर शाम उसका शव घर से करीब एक किमी दूर शुगर मिल के गन्ना यार्ड के पास नाले से मिला।

    निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन शव लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली चले गए। खुले नाले को लेकर लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग है कि समस्या का ठोस हल निकाला जाए।

    विजय कॉलोनी के विकास जैन व पड़ोसियों ने बताया कि पलक के पिता पंकज काम पर गए थे। उसकी मां घर पर बच्ची की देखभाल कर रही थीं। इसी दौरान मां की आंख लग गई। पलक घर से निकल कर दरवाजे के साथ से गुजर रहे नाले में गिर गई।

    नींद खुलने पर बच्ची घर में नहीं मिली तो मां ने आसपास तलाश की और पंकज को बुलाया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि बच्ची गली की ओर नहीं गई थी। इसके बाद नाले में तलाश शुरू की गई।

    खबरें और भी

    देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर शुगर मिल के गन्ना यार्ड के पास बच्ची नाले से मिली। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंकज का एक चार साल का बेटा है।