विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM (IST)

यमुनानगर के दामला में एक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र सूर्य प्रताप की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन काजल गंभीर रूप से घायल हो गई।

यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत। सांकेतिक फोटो

यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. दामला में सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत।

  2. तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मारी, चालक फरार।

  3. घायल चचेरी बहन काजल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। दामला के समीप वीरवार शाम सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रही चचेरी बहन घायल हो गई। युवती का इलाज पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। गोलनपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप चचेरी बहन काजल के साथ एक्टिवा पर रादौर की ओर जा रहा था।

दोनों के पीछे उनका रिश्तेदार उदय सिंह बाइक से आ रहा था। सरकारी स्कूल दामला से आगे पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक सूर्य प्रताप को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को एमएम अस्पताल मुलाना ले गए, जहां उपचार के दौरान सूर्य प्रताप ने दम तोड़ दिया। काजल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे पीजीआइ चंडीगढ़ भेज दिया गया।

स्वजन के अनुसार सूर्य प्रताप के पिता कर्मचंद की भी पहले सड़क हादसे में लगी चोटों के चलते मौत हो चुकी है। सदर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।