यमुनानगर में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
यमुनानगर के मिल्क सुखी गांव के पास एक कार ने बाइक सवार रणजीत सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें
-1785674717358_m.webp)
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फाइल फोटो
HighLights
कार की टक्कर से बाइक सवार रणजीत सिंह की मौत।
मिल्क सुखी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
लापरवाह कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव मिल्क सुखी के पास लापरवाही से कार लेकर आ रहे चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शाह कमेशपुर निवासी 43 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई।
गांव शाह कमेशपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह मुसिंबल में शिव ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम का कार्य करता है। छोटा भाई रणजीत सिंह शनिवार को बाइक पर गांव से किसी काम के लिए पाबनी कलां गया हुआ था।
वहां से वापस लौटते हुए जब गांव मिल्क सुखी के पास पहुंचा तभी एक चालक कार लेकर लापरवाही से चलाते हुए आया और रणजीत की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह बाइक सहित सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकरा गया। राहगीरों की मदद से घायल रणजीत को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।