हरियाणा में साइबर क्राइम का खौफ, मां-बेटी की फेक ID बनाकर की अश्लील पोस्ट, यमुनानगर में दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज
यमुनानगर में साइबर क्राइम के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक किशोरी को आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल किया जा रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
किशोरी की आपत्तिजनक फोटो एडिट कर ब्लैकमेल
मां-बेटी की फर्जी स्नैपचैट आईडी से उत्पीड़न
यमुनानगर साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किए मामले
जागरण संवाददाता. यमुनानगर। अलग-अलग मामले में दो किशोरी व एक महिला की इंटरनेट पर फर्जी नाम से आइडी बना दी गई। किशोरी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप से तैयार की गई।
उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। जबकि दूसरे मामले में मां व बेटी की स्नेपचैट पर आइडी बनाकर परेशान किया जा रहा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी की वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बना दी गई। अब उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि छह मार्च को उनकी बेटी की फोटो वाट्सएप पर भेजी गई। इसके बाद से ही फोटो भेजने वाला लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।
उसकी फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे बेटी मानसिक रूप से परेशान है। वहीं एक अन्य मामले में मां व उसकी 15 वर्षीय बेटी की स्नेपचैट पर फर्जी आइडी बना दी गई। इस आइडी पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। जिससे मां व बेटी दोनों परेशान है। कई बार ब्लाक भी किया लेकिन फिर से आइडी बना दी जाती है। लगभग एक माह से फर्जी आइडी से मैसेज आ रहे हैं।