Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamunanagar Double Murder: समलैंगिक संबंध फिर दो तलाक, आखिर एक लड़की ने क्यों रची मां-भाई की हत्या की साजिश; वजह कर देगी हैरान

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 07:03 PM (IST)

    Yamunanagar Double Murder हरियाणा के यमुनानगर में डबल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की तफ्तीश में कई सबूत सामने आए। जिससे असली कातिल का ख ...और पढ़ें

    दिल दहला देगी युमानगर की डबल मर्डर कहानी
    दिल दहला देगी युमानगर की डबल मर्डर कहानी

    HighLights

    1. वारदात के दिन घर के कैमरे थे बंद
    2. चोरी की घटना की रची थी झूठी साजिश

    डिजिटल डेस्‍क, यमुनानगर। Yamunanagar Double Murder: हरियाणा के यमुनानगर में सनसनी तब फैल गई जब एक ही घर से दो लोगों की अर्थियां उठी। डबल मर्डर की इस घटना से हर किसी का दिल दहल गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई।

    वारदात वाले दिन घर का सीसीटीवी कैमरा किसी ने सुबह से ही बंद किया हुआ था। इसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच तेज की। इसके बाद कातिल का पता चला तो हर कोई दंग रह गया। यमुनानगर के इस घर में तीन लोग रहते थे। मां मीना, बेटा राहुल और बेटी काजल, लेकिन मर्डर सिर्फ मां और बेटे का ही हुआ। बेटी काजल घटना के दौरान घर में मौजूद नहीं थी।

    23 जून की है घटना

    रविवार 23 जून को शाम को हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। आरोपियों ने घर का सामान भी बिखेर रखा था। पूरी तरह से ये मामला चोरी के बाद हत्‍या करने का लग रहा था। इस पर पुलिस ने बेटी काजल से पूछताछ शुरू की।

    काजल ने बताया कि जिस दिन ये घटना हुई वह बाहर गई हुई थी। जब वापस घर लौटकर आई तो घर का गेट खुला हुआ था, उसने अंदर जाकर देखा तो मां और भाई की लाश देख उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद काजल ने आसपास के लोगों को इक्‍ट्ठा कर घटना की जानकारी दी और खुद ही पुलिस को फोन कर बुलाया।

    खबरें और भी

    काजल से पुलिस ने की पूछताछ

    यमुनानगर की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया। मीना और राहुल की हत्‍या सिर पर वार करने और गला दबाने से की गई थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने जांच तेज की तो पता चला कि घर के कैमरे को बंद किया गया था।

    यह भी पढ़ें: यमुनानगर दोहरा हत्याकांड: मां व भाई की काजल ने रची थी पूरी साजिश, दूसरा ममेरा भाई भी गिरफ्तार

    काजल से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने भी कहा कि कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज चेक की तो सामने आया कि घर में सुबह के समय कोई नकाबपोश व्‍यक्ति आया था। जब पुलिस ने काजल से पूछा तो वह सहम गई। जिससे सारा शक काजल पर चला गया।

    घर के कैमरे किए गए थे बंद

    वहीं जांच में सामने आया कि घर के कैमरे भी सुबह से बंद थे। इससे साफ है कि घर के किसी सदस्‍य ने ही कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों का मर्डर सुबह के समय किया गया है। वहीं काजल की कहानी के अनुसार शाम को मर्डर हुआ। जिसके बाद साफ हो गया कि काजल झूठ बोल रही है। इसके बाद काजल को हिरासत में ले लिया गया।

    पुलिस ने काजल का फोन भी जब्‍त कर लिया। अपने खिलाफ इतने सबूत देखकर काजल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पता चला कि उसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रोपर्टी के लालच में दोनों ने ये प्‍लान बनाया था।

    समलैंगिक थी काजल

    पुलिस को पता चला कि काजल एक समलैंगिक लड़की है। दरअसल काजल ने अपने भाई की शादी अपनी एक सहेली से कराई थी। उस सहेली से काजल की खुद की नजदीकियां थी। जब घर में पता चला तो शादी टूट गई। इसके बाद घरवालों ने राहुल की दूसरी शादी करवा दी।

    यह भी पढ़ें: Haryana Double Murder Case: काजल ने दबाए मां के पैर, ममेरे भाई ने मुंह में ठूंसा कपड़ा; फिर घोंट दिया गला

    काजल ने दूसरी भाभी के साथ भी करीब आने का प्रयास किया, इस वजह से दूसरी भाभी भी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद काजल, मां और भाई का विवाद हुआ। जिसके बाद काजल को डर था कि उसकी मां सारी प्रोपर्टी उसके भाई के नाम न कर दे। इसके बाद काजल ने अपने ममेरे भाई कृष के साथ मिलकर ये प्‍लान बनाया।